Sun, Jun 7th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

…मेरो खोय गयो बाजू बंद रसिया होली में

by यूनिक समय • March 23, 2021
Advertisement
Ad

बरसाना (मथुरा)। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के बैनर तले आयोजित रंगोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन रविकांत गर्ग एवं भाजपा जिलाध्यक्ष मधु शर्मा ने किया। श्री गर्ग ने मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी द्वारा रंगोत्सव पर भेजे शुभकामना संदेश को पढ़कर सुनाया।

कान्हा अकादमी के कलाकारों ने ब्रज वंदना, दीपक नृत्य, ठाकुर जी के मयूर नृत्य एवं फूलों की होली प्रस्तुति की, जिसमें कान्हा बरसाने में आ जइयो बुलाई गई राधा प्यारी, फाग खेलन बरसाने आए हैं नटवर नंद किशोर से हुआ। गायिका शालिनी शर्मा समूह ने होली के रसिया फाग गायन मेरो खोय गयो बाजू बंद रसिया .होली में गाकर सभी को होली के रंग मे भिगो.दिया।

इस मौके पर विधायक पूरन प्रकाश, विधायक कारिंदा सिंह, जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल, एसएसपी डा. गौरव ग्रोवर, उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ नगेंद्र प्रताप, डिप्टी सीईओ पंकज वर्मा, एसडीएम छाता तथा पर्यटन अधिकारी डीके शर्मा आदि उपस्थित थे।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.