Sun, Jun 7th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

मथुरा में कोरोना की लहर ने सौ का आंकड़ा पार किया

by यूनिक समय • March 27, 2021
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। कोरोना संक्रमण के 27 नए केस आने से एक्टिव केसों के आंकड़े ने 100 का आंकड़ा पार कर लिया है। नए केसों के आने से प्रतीत हो रहा है कि मथुरा जिले में कोरोना की लहर फिर से तेजी के साथ आ रही है।

इस समय चितिंत हो रहे हैं तो वृंदावन के लोग। वजह है कि पिछले एक सप्ताह से निरंतर कोरोना के नए केसों के आंकड़े में वृंदावन के लोग भी शामिल हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से जारी आंकड़े के अनुसार नए केसों में वृंदावन स्थित महिला आश्रय सदन से सात, श्याम कुटी वृंदावन से तीन, महेंद्र नगर रांची बांगर से दो, हनुमान नगर धौली प्याऊ से एक, बरसाना से एक, .सीआरपीएफ बटालियन से एक, होली गेट से एक, कृष्णा नगर से एक, अकबरपुर से एक, मोती कुंज से एक, सुभाष नगर से एक, आनंद वाटिका वृंदावन से एक, छाता से पांच, गोवर्धन कॉलोनी वृंदावन से एक केस सामने आया है। नए केसों के साथ जिले में कुल पॉजिटिव केसों का आंकड़ा 6996 पहुंच गया। इनमें से 6779 रोगी ठीक होकर घर चले गए। 115 लोगों की मौत हो गई। अब एक्टिव केसों का आंकड़ा 102 पहुंच गया।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.