Sun, Jun 7th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

फालैन में धधकती आग से गुजरा पंडा

by यूनिक समय • March 30, 2021
Advertisement
Ad

ब्यूरो प्रमुख
यूनिक समय, कोसीकलां (मथुरा)। छाता तहसील के गांव फालैन में होली पर एक बार फिर भक्त प्रह्लाद की लीला जीवंत हो उठी। सोमवार तड़के होलिका दहन के बाद मोनू पंडा जब धधकती होली के अंगारों से गुजरा तो वहां मौजूद लोग यह देखकर दंग रह गए। होली की इस अनूठी परंपरा के हजारों लोग साक्षी बने।

इस दौरान होलिका माता और भक्त प्रह्लाद के जयकारों से गांव की गलियां गूंज उठीं। सोमवार की सुबह करीब चार बजे मंत्रोच्चार के मध्य मोनू पंडा ने अखंड दीपक की लौ पर होलिका से गुजरने की इजाजत मांगी। करीब सवा घंटे बाद दीपक की लौ से उसको शीतलता का आभास हुआ तो उन्होंने प्रह्लादजी महाराज की जयघोष की।

मोनू पंडा का इशारा मिलते ही होलिका में अग्नि प्रवेश कराई गई। कुछ ही देर में धधक उठी होलिका के ताप से हर कोई छिपने को मजबूर हो गया।प्रह्लादजी की माला गले में धारण कर मोनू पंडा ने प्रह्लाद कुंड में स्नान कर होलिका की ओर दौड़ लगा दी।
मोनू पंडा 15 फीट ऊंची होलिका पर कुल 19 कदम रखकर सकुशल प्रह्लादजी के मंदिर में जा पहुंचे। पंडा के सकुशल मंदिर में पहुंचते ही सैलाब ने भक्त वत्सल भगवान के जयघोष से पूरा वातावरण गूंज उठा।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.