Sun, Jun 7th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

‘मेरो खो गयो बाजू बंद रसिया होरी में’

by यूनिक समय • April 1, 2021
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। नेशनल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के बैनर तले आयोजित होली मिलन समारोह में श्री राधाकृष्णन फोक डांस ग्रुप के कलाकारों ने प्रस्तुतियों देकर सभी का मन मोह लिया। मनोहारी होली के रसिया मेरो खो गयो बाजू बंद रसिया होरी में फूलों में सज रहे हैं बांके बिहारी आदि ने सभी को झूमने को मजबूर कर दिया।

चेंबर के अध्यक्ष राजेश बजाज ने उप्र व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन रविकांत गर्ग, पूर्व विधायक प्रदीप माथुर, रालोद नेता कुंवर नरेंद्र सिंह, बसपा नेता योगेश द्विवेदी, समाज सेवी जयंती प्रसाद, डॉ. शशांक माहेश्वरी, ज्वाइंट कमिश्नर (जीएसटी) विजय कुमार जयसवाल, असिस्टेंट लेबर कमिश्नर अजय गर्ग, एक्सईन (विद्युत) मनीष, एक्सईन (विद्युत) राजीव कालरा आदि का स्वागत किया।

इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष केडी अग्रवाल, उपाध्यक्ष प्रहलाद खंडेलवाल, उपाध्यक्ष अमित जैन, कोषाध्यक्ष तुषार हाथी वाला, मंत्री आशुतोष, मुकेश सिंघल पूर्व अध्यक्ष मुकेश कुमार प्रेस वाले, पूर्व अध्यक्ष राजीव बृजवासी राम प्रकाश अग्रवाल प्रेस वाले, श्रीराम सांवरिया, रविंद्र कुमार सर्राफ, आरके सिंह, संजय अग्रवाल, शशिकांत भंडारी, विशन चंद्र निवार वाले, विवेक अग्रवाल, विशाल बंसल तथा यादवेंद्र अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.