Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

घर से खींचकर महिला से गैंगरेप, पुलिस कस्टडी में तीनों आरोपी

by यूनिक समय • April 3, 2021
Advertisement
Ad

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर जिले में तीन लोगों ने कथित रूप से एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी जलालाबाद, मस्सा सिंह ने शनिवार को बताया कि थाना मिर्जापुर क्षेत्र में रहने वाली 25 वर्षीय एक महिला को 22 मार्च को तीन युवक उसकी छत से जबरन अपने साथ ले गये, जब वह मोबाइल पर बात कर रही थी। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने महिला को गांव के ही एक व्यक्ति के मकान में जबरदस्ती ले जाकर उसके साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया।

सिंह के अनुसार महिला आरोपियों के चंगुल से छूट गयी लेकिन उसने इतने दिनों तक यह बात किसी को नहीं बताई। महिला का पति दिल्ली में नौकरी करता है जब वह होली पर घर आया तो महिला ने शुक्रवार को उसे पूरी बात बताई और फिर पुलिस में शिकायत कर सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं, महिला को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया है।

आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया था
बता दें कि कल मेरठ में 10वीं क्लास की छात्रा से गैंगरेप कर उसकी हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया था। आरोपियों ने छात्रा से गैंगरेप करने के बाद उसे जहर दे दिया, जिसके बाद छात्र ने तड़प-तड़प कर अस्पताल में दम तोड़ दिया। परिजनों ने चार आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप और हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है. कल तक पुलिस ने किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया था।

छात्रा की मौत हो गई
मामला मेरठ के थाना सरधना क्षेत्र के कपसाड़ गांव का है। यहां 10वीं क्लास की छात्रा घर से ट्यूशन जाने के लिए निकली लेकिन ट्यूशन तक छात्रा नहीं पहुंची। परिजनों का आरोप है कि रास्ते में ही गांव के ही 4 लड़कों ने उसका अपहरण कर लिया, जिसके बाद उसके साथ गैंगरेप किया गया और उसे जहर दे दिया गया। वहीं, छात्रा बदहवास हालत में अपने घर पहुंची तो उसने परिजनों को आपबीती बताई। इसके बाद परिजन पीड़िता को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां छात्रा की मौत हो गई।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.