Sun, Jun 7th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

महाप्रभु जी की जन्मभूमि में हुरंगा के साथ फाग महोत्सव, ढप बाजौ रे छैल मतवारे कौ…

by यूनिक समय • April 3, 2021
Advertisement
Ad

विशेष संवाददाता
यूनिक समय, मथुरा। ग्राम बाद स्थित श्रीहित हरिवंश चन्द्र महाप्रभु जी की प्राकट्य स्थली श्रीजी मंदिर में बड़ा रास मंडल के महंत लाडिली शरण महाराज के सानिध्य में हुरंगा का आयोजन किया गया।

वृन्दावन से आए समाजियों ने श्रीकृष्ण वट पर होरी की धमार एवं तारा महल में समाज एवं बधाई गायन के साथ सखियों ने अष्ट सखियों के सामने अपने आराध्य को रिझाने के लिए मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया।
हुरियारिनों ने हुरियारों पर प्रेम पगी लाठियां बरसाई। । हुरियारों ने ब्रज के रसिया सुनाकर हुरियारिनों के साथ आनंद लिया, जिसे देख श्रद्धालु भी झूम उठे ।

इस मौके पर महाप्रभु जी की जन्मभूमि (श्रीजी मंदिर) के महंत दम्पति शरण महाराज, महंत हरिशंकर दास महाराज, महंत फूलडोल दास महाराज, महंत रामस्वरूप दास महाराज, पुरूषोत्तम दास महाराज, बाबा नागरी दास, राधाबल्लभ बाबा, ब्रजेश पुजारी, नारायण पुजारी, खेलन मुखिया एवं राधाबल्लभ पंडित आदि उपस्थित थे।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.