Sun, Jun 7th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

राजाधिराज ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर में सात से परिक्रमा बंद

by यूनिक समय • April 5, 2021
Advertisement
Ad

संवाददाता
यूनिक समय, मथुरा। कोराना वायरस की बढ़ती महामारी को देखते हुए राजधिराज ठाकुर द्वारिकाधीश महाराज मंदिर में परिक्रमा को दर्शनार्थियों के हित में सात अप्रेल से बंद करने का निर्णय लिया गया है।

मंदिर के मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी ने बताया कि मंदिर के गोस्वामी 108 बृजेश कुमार महाराज के आदेशानुसार और मंदिर के गोस्वामी 108 डॉ. वागीश कुमार महाराज काकरोली युवराज जी के निर्देशन में मंदिर में आने वाले सभी भक्तों के हित में यह निर्णय लिया गया है कि भक्त केवल दर्शन करके सीधे निकलेंगे और ठाकुर जी की आरती भी दर्शन खुलने से पहले अंदर ही अंदर होगी। मंदिर के परिसर में किसी व्यक्ति को बगैर मास्क के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। कोई व्यक्ति मंदिर परिसर में एकत्रित नहीं होगा। सभी भक्तों को सीधे दर्शन करके एक गेट से प्रवेश किया जाएगा व दूसरे गेट से निकास किया जाएगा। तीसरे गेट को परमानेंट बंद किया जाएगा।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.