Sun, Jun 7th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

स्ट्राइक-1 के जनरल ऑफिसर कमांडिंग बने मनोज कुमार

by यूनिक समय • April 5, 2021
Advertisement
Ad

मुख्य संवाददाता
यूनिक समय, मथुरा। लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार ने मथुरा स्थित स्ट्राइक -वन के जनरल आफीसर कमांडिग के रुप में नया पदभार संभाल लिया। उन्होंने स्ट्राइक-1 की यह प्रतिष्ठित कमान लेफ्टिनेंट जनरल सीपी करियप्पा से ग्रहण की। स्ट्राइक-1 की कमान संभालने के बाद उन्होंने सभी पदों को परिचालन तैयारियों पर ध्यान केंद्रित करने को कहा, ताकि राष्ट्र के दोहरे मोर्चा पर उभरती सुरक्षा चुनौतियां का सफलता पूर्वक सामना किया जा सके। उन्होंने कहा कि स्ट्राइक-1 राष्ट्र के लिए एक निर्णायक बल के रुप में अपने रणनीतिक महत्व को बढ़ाएगा। श्री कटियार स्ट्राइक वन की कमान संभालने से पहले नई दिल्ली में रक्षा मंत्रालय के इंटीग्रेटेड मुख्यालय में स्टाफ ड्यूटी के प्रबंध निदेशक थे।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.