Sun, Jun 7th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

अपराधी और दबंग के खिलाफ पुलिस अपनाएगी सख्त रुख : एडीजी

by यूनिक समय • April 6, 2021
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। एडीजी राजीव कृष्ण यहां पहुंचे। पुलिस लाइन के सभागार मेंं एसएसपी समेत सभी पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि अपराधी और दबंग किस्म के लोगों खिलाफ पुलिस सख्त रुख अपनाएगी।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को लेकर उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि मथुरा में चौथे चरण में चुनाव संपन्न होने हैं लिहाजा चुनाव आयोग और डीजी कार्यालय के निर्देश के मुताबिक चुनाव को निष्पक्ष पारदर्शी और शांति पूर्वक रुप संपन्न कराने के लिए सभी व्यवस्थाएं होने चाहिए। ं उन्होंने तैयारियों के साथ होने वाले गंभीर अपराधों की समीक्षा भी की।

एडीजी ने इस बात पर जोर दिया कि जहां कोई कमी हैं उन्हें पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनावों में संवेदनशीलता को देखते हुए व्यापक इंतजाम भी किए गए हैं।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.