Sun, Jun 7th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

स्वामी विद्यानंद महाराज के ब्रह्मलीन होने पर लोग शोक में डूबे

by यूनिक समय • April 8, 2021
Advertisement
Ad

यूनिक समय, वृंदावन। राधाबाग स्थित सिद्धपीठ मां कात्यायनी देवी मंदिर के पीठाधीश्वर स्वामी विद्यानंद महाराज की निकाली गई अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। महाराज श्री ने कल रात्रि को आखिरी सांस ली थी। उनके ब्रह्मलीन होने की खबर पाकर रात से लोगों का मंदिर पहुंचना शुरु हो गया था। हर किसी ने उनके पार्थिव शरीर पर श्रद्धांजलि अर्पित की। अंतिम यात्रा नगर भ्रमण होते हुए यमुना तट पर पहुंची। यहां पर मुखागिन दी गई। मथुरा-वृंदावन क्षेत्र के पूर्व विधायक प्रदीप माथुर, पूर्व जिलाध्यक्ष सोहन सिंह सिसोदिया, नगर अध्यक्ष नूतन बिहारी पारीक आदि ने दुख व्यक्त किया।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.