Wed, Jul 22nd, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

धूल भरी आंधी से मथुरा में अफरा तफरी, कई इलाकों की विद्युत आपूर्ति भंग, पेड़ गिरे

by यूनिक समय • April 16, 2021

धूल भरी आंधी से मथुरा में अफरा तफरी, कई इलाकों की विद्युत आपूर्ति भंग, पेड़ गिरे

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

संवाददाता
मथुरा। जिले के कई क्षेत्रों में आसमान में बदले मौसम से लोगों को गर्मी से राहत मिली, तो धूल भरी आंधी ने महिलाओं का काम बढ़ा दिया। आंधी से बाजारों में अफरा तफरी सी मच गई। विद्युत आपूर्ति भंग हो गई।

कई जगह होर्डिग्स और पेड़ गिए गए। कई दिनों से भगवान भास्कर के तल्ख तेवरों से तापमान बढ़ गया था। लोगों को गर्मी का अहसास हो चला था, लेकिन आज सायं होते -होते आसमान से लेकर नीचे तक नजारा बदल गया। दिन में अंधेरा छाने से पक्षी भी अपने घौंसलों की ओर चल पड़े। देखते ही देखते धूल भरी आंधी चलने से रास्तों में चल रहे लोगों के बीच अफरा तफरी मच गई।

सड़क किनारे दुकानें लगाने वाले व्यापारी परेशान हो उठे। वह अपना सामान समेटन लग गए। घरों की खुली खिड़कियों को बंद करने के लिए महिलाएं दौड़ पड़ी, लेकिन तब तक को धूल भरी आंधी ने काम बढ़ा दिया। आंधी थमने के बाद महिलाएं घर की सफाई करने में जुट गई।

ग्रामीण अंचल से मिल रही खबरों के अनुसार बिगडे़ मौसम के कारण किसानों के चेहरे फख्ख पड़ गए। खेतों में पड़ी फसल को लेकर चिंता में डूब गए। मौसम विभाग की माने तो अगले 24 घंटे में बारिश होने के संकेत मिल रहे हैं।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.