Sun, Jun 7th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

असर: यमुना में गंदा पानी गिरने का मामला, आयुक्त ने जल निगम को कारण बताओ नोटिस दिया

by यूनिक समय • April 18, 2021
Advertisement
Ad

मथुरा । मथुरा-वृंदावन नगर निगम के नगर आयुक्त अनुयय झा ने नाले के गंदे पानी के यमुना में गिरने के मामले को गंभीरता से लिया। उन्होंने जल निगम के अधिशासी अभियंता को कारण बताओ नोटिस जारी किया।

गौरतलब है कि ‘यूनिक समय’ ने 17 अप्रेल के अंक में प्रथम पेज पर ‘उफ..सीवर का गंदा पानी यमुना’ में शीर्षक से समाचार प्रमुखता से प्रकाशित किया। इस संबंध में तीर्थ पुरोहित महासंघ के ब्रज मंडल महामंत्री अमित भारद्वाज ने शिकायत भी की थी। कहा कि यमुना छठ से पहले नाले का गंदा पानी स्वामी घाट से यमुना में जा रहा है। इससे यमुना भक्तों की आस्था को ठेस पहुंच रही है।

जानकारी मिलते ही नगर निगम से सफाई कर्मियों की टीम पहुंच गई। पता चला कि स्वामी घाट पर सीवेज ट्रीटमेंट की जल शोधन करने की क्षमता कम पड़ने से गंदा पानी यमुना में ओवरफ्लो होकर बह रहा है । इस बीच घाट पर हुई गंदगी को सफाई कर्मियों ने वहां से हटा दिया, लेकिन नगर आयुक्त अनुनय झा ने जल निगम के अधिशासी अभियंता को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.