Mon, Jun 8th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

कोरोना कर्फ्यू खत्म होते ही कोसीकलां के बाजारों में भीड़

by यूनिक समय • April 26, 2021
Advertisement
Ad

संवाददाता
यूनिक समय, कोसीकलां। 59 घंटे के लिए लगाए कोरोना कफ्र्यू के बाद आज सुबह खुले बाजार में ग्राहकों की उमड़ी भीड़ ने शायद कोरोना को आमंत्रण दे डाला। सोशल डिस्टेसिंग खत्म हो गया।

अधिकांश लोगों के मुंह पर मास्क दिखाई नहीं दिया। इसका मतलब साफ है कि लोग लापरवाह हैं। उनको न अपनी चिंता है और न दूसरों की। लापरवाह लोगों को यह बात अच्छी तरह से मालूम है कि कोरोना संक्रमण तेजी के साथ फैल रहा है। यदि इसी तरह से लापरवाही चलती रही तो कोरोना की दूसरी लहर और भयावह तस्वीर पैदा कर सकती है। मास्क लगाकर चल रहे रमेश कुमार का कहना था कि हमारे मास्क लगाने से क्या फायदा। एक आदमी मास्क लगाकर चलेगा और सौ आदमी बिना मास्क के चलेंगे तो कोरोना संक्रमण किस कदर फैलेगा, उसकी कल्पना नहीं की जा सकती है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.