Mon, Jun 8th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

श्री राधा वृन्दावन चंद्र का हुआ विशेष चंदन श्रृंगार, प्राचीन मंदिर केशव देव के 24 अवतार के दर्शन

by यूनिक समय • May 14, 2021
Advertisement
Ad

संवाददाता
यूनिक समय, वृंदावन। भक्ति वेदांत स्वामी मार्ग स्थित चंद्रोदय मंदिर में शुक्रवार को अक्षय तृतीया पर्व मनाया गया। राधा वृन्दावन चंद्र का महाभिषेक वैदिक मंत्रों उच्चारण के साथ किया गया।
उसके पश्चात श्रीराधा वृन्दावन चंद्र के श्री विग्रह पर विशेष रूप से तैयार मल्यांगिरी चंदन का लेप लगया गया एवं उन्हें पीताम्बर युक्त वस्त्र धारण करा भक्तों के समक्ष दर्शन के लिए लाया गया, जहां भक्त विभिन्न सोशल मीडिया के माध्यम से उनका दर्शन प्राप्त कर लाभांवित हुए। यह जानकारी मंदिर के मीडिया प्रभारी अभिषेक मिश्रा ने दी।
बताया कि चंद्रोदय मंदिर में शुक्रवार से 21 दिवसीय चंदन-यात्रा उत्सव की शुरूआत हुई है। इस उत्सव में श्रीराधा वृन्दावन चंद्र के श्रीविग्रह को गर्मी से राहत प्रदान करने हेतु एवं उनका शरीर ठंडा रहे, इस उद्देश्य से नियमित रूप से चंदन का लेप लगाया जाएगा।

 

यूनिक समय, मथुरा। अक्षय तृतीया पर प्राचीन मंदिर ठाकुर केशवदेव महाराज का पंचामृत अभिषेक किया। भगवान केशव महाराज की छवि में विराजमान 24 अवतारों का चंदन लेपन किया। सेवायत मुन्नी लाल गोस्वामी, गौरव गोस्वामी तथा डा. अमित गोस्वामी ने पूजा कराई। इस मौके पर कमेटी अध्यक्ष सोहन लाल शर्मा एडवोकेट, बिहारी लाल गोस्वामी, श्यामाचरण गोस्वामी, बिहारी लाल गुप्ता, सुरेश अग्रवाल तथा मीडिया प्रभारी नारायण प्रसाद शर्मा आदि उपस्थित थे।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.