Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

चल यार धक्का मार, बंद है मोटर कार, परिवहन निगम की बस को धक्का मारकर स्टार्ट कराते यात्री

by यूनिक समय • May 26, 2021
Advertisement
Ad

नगर संवाददाता
यूनिक समय, मथुरा। यदि आप उप्र परिवहन निगम की बस में यात्रा करने की सोच रहे हैं तो खबर के साथ प्रकाशित तस्वीरों पर गौर फरमा लीजिए। कहीं आपको इसी तरह से बस में धक्के ना मारने पड़ जाएंं। कृष्णा नगर में सवारियों को लेकर पहुंची परिवहन निगम की एक बस यकायक बंद हो गई। ड्राइवर ने बस को स्टार्ट करने के लिए प्रयास कर लिए, लेकिन बस स्टार्ट नहीं हुई। बस में सवार यात्रियों के माथे पर टेंशन दिखाई देने लगी।

हार-थककर सवारियों ने बस से नीचे उतरकर कभी आगे से और कभी पीछे से बस को धक्का मारकर स्टार्ट कराने के प्रयास किए। इस नजारे को देखकर हर किसी के मुंह से निकला.. यह हालात है परिवहन निगम की बस की।
यदि बस रात के दौरान किसी सुनसान जगह पर बंद हो जाए और फिर स्टार्ट न हो तो सवारियों की हालात क्या होगी। यह सोचने वाली बात होगी।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.