Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

हाथ जोड़कर खड़े हो गए श्रद्धालु, प्रभु…..अब तो सुन लो पुकार, दिला दो कोरोना से मुक्ति

by यूनिक समय • June 1, 2021
Advertisement
Ad

कार्यालय संवाददाता
यूनिक समय, मथुरा/वृंदावन/बरसाना। मंदिरों के खुलते ही श्रद्धालुओं के कदम बढ़ते हुुए भगवान के दरबार में। दरबार में पहुंचते ही श्रद्धालुओं की आंखों में आंसू। वह हाथ जोड़कर भगवान के दरबार में खड़े हो गए। बस एक ही प्रार्थना करने लगे कि अब तो मेहरबानी करो भगवन.. बहुत हो गया।

कोरोना संक्रमण का खात्मा करो। यह नजारे सिर्फ एक मंदिर के नहीं थे। बल्कि श्रीकृष्ण जन्मस्थान, ठाकुर बांकेबिहारी महाराज मंदिर, बरसाना के श्रीजी मंदिर समेत अन्य मंदिरों में दिखाई दे रहे थे।
कोविड-19 की गाइड लाइन के अनुसार दर्शनार्थियों को मंदिर में प्रवेश की इजाजत थी। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में प्रवेश के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया के तहत भी श्रद्धालु वृंदावन पहुंच गए।
लाइन लगाकर दर्शन किए। दिल्ली से आए श्रद्धालु तो अपने घर के मंदिर में विराजमान लड्डू गोपाल को भी साथ लेकर आए। ठाकुर बांकेबिहारी महाराज के दर्शन कराए।
यूनिक समय संवाददाता के साथ अपने मन की बात शेयर करते हुए श्रद्धालुओं ने बताया कि वृंदावन आकर अच्छा लगा। ठाकुर जी के दर्शन हो गए। वह तो काफी समय से दर्शन के लिए तड़प रहे थे। श्रद्धालुओं के आने से बाजार में भी चहल पहल दिखाई दी। मंदिरों के खुलने से भोग लगाने के लिए पेड़ा, खुरचन आदि बेचने वाले व्यापारियों के चेहरे भी खिले नजर आए। फूल माला बेचने वाले भी सक्रिय हो गए। कम से कम उनका काम तो चलेगा।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.