Sat, Jun 6th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

वृंदावन में खून का रिश्ता शर्मसार, भाई का दुश्मन बना भाई, मारी गोली

by यूनिक समय • June 2, 2021
Advertisement
Ad

यूनिक समय, वृंदावन। कहावत है जर, जोरु और जमीन। हर किसी को दुश्मन बना देती है। कुछ ऐसा ही यहां घटना। खून का रिश्ता शर्मसार हो गया। संपत्ति के चक्कर में भाई ही भाई का ही दुश्मन बन बैठा है। गौरतलब है कि मामला परिक्रमा मार्ग स्थित संत कालोनी का है। भाई ने भाई को गोली का निशाना बना डाला।

घटना की वजह प्रथम द्ष्टया संपत्ति विवाद को माना जा रहा है। इसी विवाद के कारण सौतेले भाई और चचेरे भाई ने मिलकर गोलीकांड की घटना को अंजाम दे डाला। कन्हैया ने बताया कि वह अपने गेस्ट हाउस के मेन गेट पर रोजाना की तरह बैठा हुआ था। यकायक उस पर हमला किया गया। परिजनों ने घायल सिटी हॉस्पिटल मथुरा में भर्ती कराया गया है। कन्हैया ठाकुर का आरोप है कि उसके भाई ने ही अपने साथी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया है । पुलिस जांच में जुट गई है।घायल कन्हैया की ओर से आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है पर कोई भी व्यक्ति इस मामले को लेकर बोलने को तैयार नही है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.