Sat, Jun 6th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

अखिलेश यादव ने कंसा तंज—ठहरा रथ भला कैसे हो गतिमान, पहिया धंसा है यूपी में, पर दिल्ली के हाथ लगाम

by यूनिक समय • June 10, 2021
Advertisement
Ad

लखनऊ। गुरुवार को यूपी की योगी सरकार पर लगातार हमलावर रहने वाले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक तंज भरा ट्वीट किया। इस ट्वीट में उन्होंने इशारों-इशारों में यूपी की सत्ता केंद्र के हाथों में होने की बात कही है। अखिलेश यादव ने ट्वीट किया है, “उत्तर प्रदेश का ‘ठहरा रथ’ भला कैसे हो गतिमान, पहिया धंसा है यूपी में पर दिल्ली के हाथ लगाम।

बता दें कुछ दिन पहले ही अखिलेश ने इसी तरह इशारों-इशारों में सरकार पर तंज किया था। उन्होंने लिखा था, “कभी खुले आसमान पर वो लिख देते थे ‘संदेशे’, अब किसी और के पते पर बंद लिफ़ाफ़े आते हैं।

इससे पहले बुधवार को अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के 4 साल किसानों के लिए विनाशकारी साबित हुए हैं। तीन काले कृषि कानून लाकर किसानों को बड़े पूंजीघरानों को आश्रित बना दिया है। न किसान को फसल का दाम मिल रहा है और नहीं उससे किए गये वादे पूरे हो रहे हैं। पिछले दिनों हुई बरसात में हजारों टन गेहूं क्रय केंद्रों में खुले में पड़े रहने से बर्बाद हो गया। किसानों को बहाने बनाकर परेशान किया जा रहा है। उन्होंने फतेहपुर, संभल, अमरोहा में किसानों की परेशानी का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि सरकार को उनकी दिक्कतों पर कतई ध्यान नहीं है। किसानों को क्रय केंद्रों पर तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

सरकार को किसानों की फिक्र नहीं
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को किसानों की जरा भी फिक्र नहीं है। उनकी धान की फसल भी वैसे ही बर्बाद हुई जैसी आज गेहूं की फसल के साथ हो रहा है। किसान को न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिला है। उसकी लागत की डयोढ़ा कीमत देने का वादा किया था। एमएसपी पर खरीद का भरोसा दिया जा रहा था लेकिन भाजपा सरकार ने किसानों के साथ कोई वादा नहीं निभाया। उल्टे उसे खेत के मालिक की जगह मजदूर बनाने का कुचक्र रच दिया।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.