Sat, Jun 6th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर फूटा गुस्सा,कांग्रेसी बोले.. त्राहिमाम-त्राहिमाम

by यूनिक समय • June 11, 2021
Advertisement
Ad

संवाददाता
यूनिक समय, मथुरा। कांग्रेस के देशव्यापी आह्वान पर पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेसियों ने कई जगह प्रदर्शन किया। सभी ने एक स्वर से डीजल, पेट्रोल पर हुई बेतहाशा मूल्य वृद्धि को वापस लेने की मांग की।

कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष उमेश शर्मा एडवोकेट के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जंक्शन रोड स्थित सौख अड्डा सरीन पेट्रोल पंप पर सांकेतिक धरना दिया। वक्ताओं ने कहा कि बढ़ती कीमतों के कारण चारों ओर त्राहिमाम-त्राहिमाम हो रही है। कार्यक्रम में प्रदेश सचिव मुकेश धनगर, दिनेश पाठक, विनोद शर्मा, कीर्ति कुमार, विक्रम बाल्मीकि, मानवेंद्र पांडव एवं दीपक वर्मा आदि उपस्थित थे।

कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष सुनील उपाध्याय गांधी की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने गोवर्धन चौराहा के पास जगदीश पेट्रोल पम्प पर धरना दिया। केंद्र सरकार को कोसा। कार्यक्रम में हर प्रसाद शर्मा, डा. बी पी शर्मा, जीतू शर्मा, भगवान सिंह चौधरी, कदम सिंह, राजकुमार, धनीराम तथा रामवीर आदि शामिल हुए।

कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष अजय शर्मा एडवोकेट के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट स्थित पेट्रोल पंप पर प्रदर्शन किया। कहा कि यह सरकार अडानी और अंबानी की है। प्रदेश महासचिव श्याम सुंदर उपाध्याय ‘बिट्टू भैया’ ने मोदी सरकार पर हमला बोला। कहा कि पूंजीपतियों की गोद में बैठी सरकार आम जनता के खून को चूस रही है। उपाध्यक्ष बृज बिहारी सारस्वत एडवोकेट, अश्विनी शुक्ला, दिनेश कुमार सारस्वत, भरत शर्मा, अमित जैन, मोहन श्याम शर्मा व शिवकुमार टिंकल आदि उपस्थित थे।

कोसीकलां प्रतिनिधि के अनुसार कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाईपास स्थित पेट्रोल पंप पर महंगाई के विरोध में हाथों में तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया। अध्यक्ष ठाकुर रामचरन सिंह उर्फ बेनामी प्रधान की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार को कोसा। इस अवसर पर सुनील जैन, अनुराधा वशिष्ठ, गुलाबचंद खंडेलवाल, जमील रौनक विपिन त्यागी एवं असलम कुरैशी आदि शामिल थे।

राया प्रतिनिधि के अनुसार युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हाथरस रोड स्थित पेट्रोल पंप पर अपनी अपनी मोटरसाइकिलो को पैदल ही खिंच कर विरोध जताया। जिला उपाध्यक्ष सरवन अहमद की अगुवाई मेंं प्रवक्ता फिरोज कुरैशी, काव्यांश शर्मा, हिमांशु सैनी, अंकित शर्मा, सोहिल अहमद, शुभम अग्रवाल एवं प्रशांत शर्मा आदि शामिल थे।

घोड़ा गाड़ी से नगर निगम चौराहा पर पहुंचे कांग्रेसी
यूनिक समय, वृंदावन। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ सड़क पर उतरे कांग्रेसी घोड़ा गाड़ी लेकर नगर निगम चौराहा पर पहुंचे और प्रदर्शन किया।
कांग्रेस विधानमंडल दल के पूर्व नेता प्रदीप माथुर ने मोदी सरकार पर निशाना साधा। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष सोहन सिंह सिसोदिया, नगर अध्यक्ष नूतन बिहारी पारीक,, श्याम लाल शर्मा, बृजेश शर्मा गली वाले, शशिकांत सारस्वत, वीरेंद्र गुप्ता एडवोकेट, आलोक शर्मा, वीरेंद्र सिसोदिया, ऋषि शर्मा तथा चौधरी देशराज सिंह आदि शामिल थे।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.