Sat, Jun 6th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

ग्रामीणों ने घेराबंदी करके दो लुटेरों को दबोचा, दंपत्ति को लूटकर भाग रहे थे वह

by यूनिक समय • June 17, 2021
Advertisement
Ad

यूनिक समय, बल्देव (मथुरा)। दिनदहाड़े ग्राम सहसू की पुलिया के समीप दम्पति को तमंचे के बल पर लूट कर भाग रहे लुटेरों को ग्रामीणों ने घेराबंदी करके पकड़ लिया और मजामत कर डाली। ग्रामीणों ने बाइक सवार दोनों बदमाशों को मौके पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया।
जानकारी के अनुसार सुबह सादाबाद निवासी तेज सिंह मोटरसाइकिल से पत्नी के साथ ग्राम अकोस इलाज कराने के लिए जा रहे थे। रास्ते में सहसू की पुलिया के पास एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। तमंचा दिखाते हुए दम्पति से सोने की अंगूठी, चेन और मोबाइल लूटकर भाग रहे थे।

तभी लालगढ़ी के ग्रामीणों ने बदमाशों को घेर लिया। पकड़कर कर मजामत कर डाली। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने दोनों बदमाशों को सौंप दिया। मौके पर एसपी ग्रामीण श्रीचद्र भी पहुंच गए। बदमाशों को थाने ले आए। पुलिस बदमाशों से पूछताछ करने में जुटी है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.