Sat, Jun 6th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

31 अक्टूबर के बाद एक बूंद गंदा पानी यमुना में नहीं गिरेगा

by यूनिक समय • June 20, 2021
Advertisement
Ad

संवाददाता
यूनिक समय, मथुरा। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकान्त शर्मा ने भरोसा दिलाया है कि मथुरा-वृन्दावन के गिरने वाले सभी 35 नालों की टैपिंग का कार्य 31 अक्टूबर तक पूरा हो जाएगा। फिर एक भी बूंद गंदा पानी यमुना में नहीं गिरेगा। कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश की नदियों को निर्मल करने के संकल्प की दिशा में योगी सरकार तेजी से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मथुरा-वृन्दावन में 35 नाले यमुना में गिरते हैं। इनमें से 20 नालों को बंद करने का कार्य पूरा हो गया है।

सात नाले आंशिक रूप से बंद किये जा चुके हैं। आठ नालों को बंद करने का काम शुरू होना है। आंशिक रूप से बंद तीन नालों और सात खुले नालों में जैविक उपचार (बायोरेमेडिएशन) प्रक्रिया की जा रही है, जिससे यमुना में गिरने पर गंदगी से प्रदूषण का खतरा कम हो। शेष पांच नालों में भी यह प्रक्रिया अगले हफ्ते से शुरू हो जाएगी।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.