Sat, Jun 6th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

अलर्ट: मानसून की रफ्तार पड़ी धीमी, दिल्ली और आसपास के राज्यों में बारिश में होगी देरी

by यूनिक समय • June 22, 2021
Advertisement
Ad

नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम मानसून की रफ्तार धीमे पड़ने का असर अब मानसून में दिखाई पड़ रहा है। कई राज्‍यों में कुछ दिन से जारी बारिश के बाद अब एक बार फिर उमस भरी गर्मी सताने लगी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान के भागों में दक्षिण-पश्चिम मानसून की प्रगति धीमी रहने की संभावना है क्योंकि बड़े स्तर पर मौसम की परिस्थितियां इसके बढ़ने के अनुकूल नहीं हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक संख्यात्मक प्रारूप के अनुसार हवा की गति को देखते ही कहा जा सकता है कि जिस तरह का पूर्वानुमान पहले लगाय गया था इस समय वह बारिश के लिए किसी भी तरीके से अनुकूल स्थिति का संकेत नहीं देते हैं। आईएमडी ने पहले ही इस बात की जानकारी दी थ कि पश्चिमी हवाओं का असर मानसून पर 23 जून तक बना रह सकता है. यहीं कारण है कि राजस्थान, पंजाब के शेष हिस्से, हरियाणा और दिल्ली में इस दौरान मानसून नहीं पहुंचने के आसार हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक मानसून के 26 जून और 30 जून के बीच धीरे-धीरे मजबूत होने की उम्मीद है और इस दौरान वह उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकतर हिस्सों में पहुंच जाएगा। निजी एजेंसी स्काईमेट वेदर के महेश पलावत ने कहा था कि दिल्ली में अपने तय समय पर 27 जून के आसपास ही मानसून के पहुंचने की उम्‍मीद है। इस दौरान दिल्‍ली में काफी बारिश के अनुमान जताया गया है।

उत्तर प्रदेश में मॉनसून की बारिश शुरू हो चुकी है और बीते चौबीस घंटे के अंदर पूर्वांचल में कहीं बारिश हुई तो कही मौसम सुहाना बना रहा। पश्चिमी यूपी में भी मौसम का ऐसा ही हाल देखने को मिला. मौसम विभाग ने अगले एक-दो दिन तक पूर्वी यूपी में कहीं भारी तो कहीं बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.