Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Delhi Weather: राजधानी में रिकॉर्डतोड़ गर्मी, तापमान पहुंचा 40 डिग्री के पार

by Tarun Bhardwaj • April 28, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में कई दिनों से रिकॉर्डतोड़ गर्मी पड़ रही है। गर्मी के लिहाज से ये वीकेंड दिल्लीवासियों के लिए उमस भरा और लू की चपेट में रहा। दिल्ली में तापमान अब 40 के पार पहुंच रहा है। हालात ये हैं कि देर रात और सुबह के वक्त भी मौसम में नरमी नहीं आ रही है। रविवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान (रात में) 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक और छह साल में अप्रैल में सबसे अधिक है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के आंकड़ों के मुताबिक, 25 अप्रैल 2019 के बाद से दिल्ली में यह सबसे अधिक रात का तापमान है, जब यह 28 डिग्री सेल्सियस था। वहीं, शनिवार को दिल्ली में दिन का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया, जो इस सीजन का सबसे अधिक तापमान है। यह तीन साल में अप्रैल में सबसे अधिक तापमान भी रहा। रविवार को अधिकतम तापमान में थोड़ी गिरावट आई, लेकिन यह सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक 41.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग ने आज यानी सोमवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है और अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमश: 41 डिग्री सेल्सियस और 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हालांकि अगले दिन आंधी और बारिश से कुछ राहत मिल सकती है। 29 अप्रैल को दिल्ली में बारिश की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है। आईएमडी के अनुसार मंगलवार को न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.