Sat, Jun 6th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

यूपी: अमेठी में 40 साल तक लिव-इन-रिलेशनशिप में रहे, 65 की उम्र में लिए सात फेरे

by यूनिक समय • June 22, 2021
Advertisement
Ad

अमेठी। यूपी के अमेठी जिले में एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। यहां जामो थाना क्षेत्र के खुटहना गांव में (65) साल के व्यक्ति ने (60) साल की महिला से शादी (Wedding) रचाई। परिवार वालों के मुताबिक दोनों (40) साल से लिव इन में रह रहे थे। इस दौरान शादी में दोनों जोंड़ों के नाती-पोते भी शामिल हुए। मोतीलाल ने बताया कि मोहिनी को मकदूमपुर गांव से लेकर आए थे. उन्होंने कहा कि समाज के कारण और बच्चों की शादी में कोई परेशानी न आए, इसलिए उन्होंने शादी नहीं रचाई थी।

जानकारी के मुताबिक, मोतीलाल 65 के घर में शादी की शहनाई और ढ़ोल नगाड़े बजे। मोतीलाल ने 60 साल की मोहिनी देवी के हिंदू रीति रिवाजों के हिसाब से शादी रचाई है। इससे पहले दोनों लगभग 40 साल से पति-पत्नी की तरह जीवन यापन कर रह रहे थे। हालांकि कानूनी तौर पर दोनों शादीशुदा नहीं थे। वहीं दोनों की शादी कराने वाले पंडित तेज राम पांडेय ने बताया कि हिंदू समाज के नियम के मुताबिक जिस किसी की भी शादी नहीं होती है। उनका श्राद्ध और पिंडदान उसके बच्चे नहीं कर सकते। इसलिए मोतीलाल ने उम्र के आखिरी पड़ाव में आकर शादी करने का फैसला लिया।

आपको बता दें कि मोतीलाल की दो बिटियां है प्रिया और सीमा. जोकि अपने पिता की शादी में शामिल होकर बहुत खुश हैं। उन दोनों ने बताया कि इस शादी में शामिल होकर हमें बहुत अच्छा लग रहा है। वहीं अपनी शादी की तैयारी के लिए मोतीलाल ने गांव में सभी लोगों को कार्ड भेजकर निमंत्रण दिया था। सभी गांव वालों के लिए रात्रि भोज की व्यवस्था भी की गई थी। ऐसे में मोतीलाल और मोहिनी देवी ने शादी की रस्में निभाकर सात फेरे लिए। इस दौरान मोतीलाल की शादी में बहू-बेटियां और नाती-पोते सभी बराती बने थे. इलाके में इस अनोखी शादी की चर्चा जोरों पर हैं

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.