Sat, Jun 6th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

यमुना एक्सप्रेस वे पर ट्रक चालक का दुस्साहस, वाणिज्य कर टीम को रौंदा, दो की मौत, पांच घायल

by यूनिक समय • June 24, 2021
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। यमुना एक्सप्रेस वे पर रात को ट्रक चालक ने दु:साहसिक घटना को अंजाम दिया। उसने जानबूझकर मारने के उद्देश्य जीएसटी विभाग की टीम के वाहन पर ट्रक चढ़ा दिया। एक पुलिसकर्मी सहित दो लोगों की मौत हो गई। संयुक्त आयुक्त मनोज त्रिपाठी समेत पांच अधिकारी और कर्मचारी हास्पीटल में भर्ती हैं। श्री त्रिपाठी की हालात नाजुक बताई जा रही है।

उनका इलाज फोर्टिस अस्पताल में िकया जा रहा है। एसपी (ग्रामीण) श्रीषचंद के अनुसार ट्रक की नंबर प्लेट के आधार पर उसके मालिक का नाम पता ज्ञात किया जा रहा है। एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर सहित अन्य अधिकारियों ने घटना स्थल का जायजा लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वाणिज्य कर विभाग (जीएसटी) के संयुक्त आयुक्त मनोज त्रिपाठी सचल दल टीम के साथ रात्रि को थाना नौहझील क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस वे माइल स्टोन 60 किमी के नजदीक चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान एक ट्रक चालक ने रोकने के दौरान टीम के सदस्य और वाहन में टक्कर मार दी । हादसे में सचल दल के सिपाही किशोर कुमार शुक्ला (33) पुत्र महेश कुमार शुक्ला निवासी कानपुर एवं विभागीय कर्मचारी वीरेंद्र कुमार ने घटना स्थल पर दम तोड़ दिया। संयुक्त आयुक्त मनोज त्रिपाठी, सहायक आयुक्त विनय गुप्ता, चालक विजय कुमार यादव, चपरासी विनोद कुमार और अनिल रावत घायल हो गए।

हादसे की सूचना पर पहुंची न्पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया। घायलों को नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया। चालक ट्रक को छोड़कर भाग गया है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में कर लिया है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.