Sat, Jun 6th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

घटिया सामग्री लगाने से कार्यदायी संस्था पर उठने लगी थी अंगुली,नए पुल को फिर से दुरस्त करने का काम शुरु

by यूनिक समय • June 26, 2021
Advertisement
Ad

संवाददाता
यूनिक समय, मथुरा। मथुरा-अलीगढ़ सड़क मार्ग पर यमुना पर बनाए गए नए पुल की सड़क के क्षतिग्रस्त होने की खबर आए दिन प्रकाशित होने के बाद योगी सरकार एक्शन में आ गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कड़े तेवरों को देखते हुए इस सड़क को फिर से दुरस्त करने का काम शुरु हो गया।

गौरतलब है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब तीन साल पहले नए पुल का लोकार्पण किया था, लेकिन घटिया सामग्री लगाए जाने से सड़क में लगाई सरिया सीमेंट से बाहर निकलने लगी। सड़क में कई जगह ऐसे गड्ढे हो गए कि लोग पुल निर्माण पर अंगुली उठाने लगे। समाचार पत्रों में नए पुल के क्षतिग्रस्त होने की खबर एक बार नहीं कई बार सुर्खियां बनीं। यूनिक समय ने भी अपने दो तीन अंकों में नए पुल की कहानी को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इस पुल में लगाई घटिया सामग्री की गूंज लखनऊ तक पहुंच तो अधिकारियों के कान खड़े होने लगे। अब कहीं जाकर नए पुल की सड़क को दुरस्त करने काम शुरु हो गया है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.