Sat, Jun 6th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

ऋण दिलाने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़

by यूनिक समय • June 30, 2021
Advertisement
Ad
संवाददाता
कोसीकलां। किश्तों पर रुपये दिलाने के नाम पर ठगी के शिकार लोगों ने  नंदगांव रोड स्थित शिव शक्ति पैलेस में एक महिला को बंधक बना लिया, लेकिन अपहरण किए जाने की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। माजरा समझा तो हकीकत सामने आई। एक युवक भाग निकला। एक महिला को हिरासत में ले लिया।
जानकारी के अनुसार शिव शक्ति पैलेस में एक आफिस बनाया गया। यहां पर आठ-दस लोगों का स्टाफ काम करता था। वह किश्तों पर ऋण दिलाने का झांसा लेकर लोगों से फाइल बनाने के नाम पर एक रकम लेते थे। एक दर्जन से अधिक महिलाओं से फाइल के नाम पर रकम ले ली, लेकिन ऋण नहीं दिलाया। शक होने पर महिलाएं आफिस पहुंच गई। तथाकथित महिला अफसर को बंधक बना लिया। हालांकि यह महिला भागने की फिराक में थी। इसका साथी युवक सभी आंखों में धूल झोंककर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बंधक महिला को छुड़ा अपनी हिरासत में लिया। 14 महिलाओं ने थाने में प्रीति और मनीष के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया है। पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई है।


 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.