Sat, Jun 6th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव कल, प्रशासन भी तैयार, शनिदेव की कृपा किसको मिलेगी!

by यूनिक समय • July 2, 2021
Advertisement
Ad

महेश वाष्र्णेय
यूनिक समय, मथुरा। जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल के लिए काफी कशमकश वाला बन गया है। सर्वाधिक जीत सीटकर बहुजन समाज पार्टी पूरी तरह से चुनाव मैदान से बाहर दिखाई दे रही है। इस पार्टी के जीते सदस्य किसको अपना वोट देते हैं। इसी वजह से सभी की नजर शनिदेव पर टिकी हैं। तीन जुलाई शनिवार को होने वाले चुनाव में भगवान भास्कर के छाया पुत्र शनि की किस पर कृपा होगी। यह तो कल सायं तक पता चलेगा। वैसे दोनों प्रत्याशी किशन सिंह चौधरी (भाजपा) एवं राष्ट्रीय लोकदल के प्रत्याशी राजेंद्र सिंह सिकरवार ने पाठ पूजा का दौर शुरु कर दिया है।

जिला प्रशासन ने चुनाव के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। 33 वोटों के लिए कल दिन भर कलेक्टे्रट के बाहर गहमागहमी होने के आसार लग रहे हैं। प्रशासन तीसरी आंख यानि सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में चुनाव प्रक्रिया कराएगा

खबरों के अनुसार निर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों के अलावा किसी भी बाहरी व्यकित को कलेक्टे्रट मे प्रवेश नही मिलेगा। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ कलेक्ट्रेट परिसर की घेराबंदी में तैनात रहेंगे। एसपी सिटी एमपी सिंह के अनुसार रिफायनरी सर्किल के सीओ गौरव सिंह, सी ओ सिटी वरूण कुमार के नेतृत्व में चार थाना प्रभारी, पांच दर्जन पुलिस कर्मी कानून व्यवस्था के मद्देनजर चुनाव स्थल पर मौजूद रहेंगे। बज्र वाहन, दमकल की गाड़ी भी रहेंगी। उन्होंने बताया कि कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट पर पहचान पत्र देखने के बाद ही नव निर्वाचित सदस्य को चुनाव स्थल तक जाने दिया जायेगा। सिटी मजिस्ट्रेट जवाहर लाल श्रीवास्तव के मुताबिक कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट से निर्वाचन स्थल पूरी तरह सीसीटीवी की निगरानी में रहेगा।

कई वीडियो ग्राफर टीम कैमरामैन के साथ मौजूद रहेगी। चुनाव से पहले भाजपा प्रत्याशी किशन सिंह चौधरी और रालोद प्रत्याशी राजेन्द्र सिंह सिकरवार अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हंै। यह जानकारी मिल रही है कि दोनों प्रत्याशियों में जीजा-साले का रिश्ता होने के कारण चर्चाओं का बाजार भी गर्म है। ऐसा माना जा रहा है कि चुनाव में जीत भले ही किसी भी दल की हो लेकिन अनेक राजनीतिक दिग्गजों का भविष्य इस चुनाव ने दांव पर लगा दिया है। आने वाला समय जनपद की राजनीति बड़ा उलटफेर करा सकता है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.