Sat, Jun 6th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

वन महोत्सव को जन आंदोलन बनाने का प्रयास: नगर आयुक्त, नगर निगम ने 4100 पौधा लगाए

by यूनिक समय • July 4, 2021
Advertisement
Ad

नगर संवाददाता
यूनिक समय, मथुरा। एक से सात जुलाई तक मनाये जा रहे वन महोत्सव अंतर्गत मथुरा -वृंदावन नगर निगम ने जयसिंहपुरा क्षेत्र में भूमि पर 4100 पौधे लगाए गए।
नगर आयुक्त अनुनय झा ने बताया वन महोत्सव अंतर्गत जयसिंहपुरा एवं अहिल्यागंज क्षेत्र में पीपल, बरगद, नीम, जामुन, सहजना, आमला, अर्जुन जैसी प्रजातियों के 4100 पौधे लगाए गए हैं।

इस क्षेत्र में लगभग 08 हेक्टेयर भूमि पर कुल 8000 पौधे लगाए जाएंगे। मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप नगर निगम का वन महोत्सव को जन आंदोलन के रूप में मनाने का प्रयास रहेगा।

मसानी चौक से नए बस स्टैंड तक डिवाइडर पर 500 पौधे बोगेनवेलिया के भी रोपित किये जा रहे है। इससे मुख्य मार्ग की सुंदरता बढ़ेगी। महापौर डॉ. मुकेश आर्यबन्धु ने बरगद का पौधा लगाते हुए नगरवासियों को वन महोत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लेने और पर्यावरण हित में अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का आह्वान किया।

अपर नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार तिवारी, सहायक नगर आयुक्त राज कुमार मित्तल, पार्षद श्याम सिंह, प्रभारी मुख्य अभियंता एसपी मिश्र, अधिशासी अभियंता रिजवान अहमद, सहायक अभियंता दीपांकर, नंद किशोर, अवर अभियंता पवन कुमार, कुंवर पाल, मुनिदेव एवं अरुण कुमार ने भी वृक्षारोपण किया।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.