Sat, Jun 6th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

वृंदावन में मिशन 2022 की जीत के मंत्र से जोश भरा कांग्रेसियों में, प्रशिक्षण शिविर में गूंजा ‘कांग्रेस बदलेगी उत्तर प्रदेश’ का नारा

by यूनिक समय • July 5, 2021
Advertisement
Ad

महेश वाष्र्णेय
यूनिक समय, मथुरा/वृंदावन। रमणरेती क्षेत्र स्थित अवध गोविंद विहार में मिशन 2022 की तैयारियों के लिए आयोजित मंडलीय कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर में आए दस जिलों के जिला, शहर और ब्लाक अध्यक्ष जीत का मंत्र लेकर चले गए। शिविर में ‘कांग्रेस बदलेगी-उत्तर प्रदेश’ नारे के साथ कार्यकर्ताओं में जोश भरा गया।

आखिरी दिन कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार ‘लल्लू’ के कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया। उन्होंने गांव- गांव जाकर संपर्क संवाद -जनमुद्दों के समाधान करवाने के लिए लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष का मूलमंत्र दिया। कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता संगठन की नींव है। कार्यकर्ता लगातार जमीनी स्तर पर गांव -गांव जाकर बूथ कमेटी, ग्राम पंचायत, न्याय पंचायत कमेटियों का गठन करे। यूपी कांग्रेस के पूर्व सीएलपी लीडर प्रदीप माथुर ने कार्यकर्ताओं से भाजपा की कुटिल जनविरोधी चालों को नाकाम करने का आह्वान किया।
कहा कि भाजपा सरकारों के कुशासन और जनविरोधी तानाशाही से देश की जनता को बचाना है। भाजपा सरकार किसान विरोधी, दलित विरोधी तथा महिला विरोधी है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महेश पाठक ने कहा कांग्रेस कार्यकर्ता संगठन की रीढ कि हड्डी है। हमें कार्यकर्ताओ को मजबूत करना है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय एवं गुजरात प्रभारी जितेंद्र धनगर ने कहा कि देश की एकता अखंडता बनाए रखने के राष्ट्र को मजबूत करने का कार्य किया जाएगा। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व पश्चिम यूपी के प्रभारी रोहित चौधरी ने महंगाई को लेकर भाजपा सरकार को कोसा। कहा कि विधानसभा चुनाव में जनता योगी सरकार को जवाब दे देगी। छत्तीसगढ़ से आए प्रशिक्षक विनयशील ने कार्यकर्ताओंं को संगठन एवं बूथ प्रबंधन संबंधी गुर बताये। यह भी समझाया कि अंहिसावादी तरीके से देश के संविधान की रक्षा करनी है। प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश दीक्षित ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता आम जनता कि आवाज बनने का काम करें और ‘कांग्रेस बदलेगी उत्तर प्रदेश’ का नारा दिया।
छत्तीसगढ़ कृषक कल्याण परिषद के चेयरमैन सुरेद्र शर्मा, छतीसगढ़ के प्रदेश सोशल मीडिया इंचार्ज जयवर्धन विस्सा ने विचार व्यक्त किए। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने अवध गोविंद विहार से प्रभात फेरी निकाली। फोगला आश्रम, दुसायत, अहीर पाड़ा एवं विद्यापीठ चौराहे से होती हुई निकली। कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष सोहन सिंह सिसोदिया, जिलाध्यक्ष भ गवान सिंह वर्मा, शहर अध्यक्ष मदन मोहन शर्मा, वृंदावन नगर अध्यक्ष नूतन बिहारी पारीख ने सभी प्रशिक्षार्थियों को ठाकुर बांकेबिहारीलाल का चित्रपट भेंट किया।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.