Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

ज्वालामुखी सी धधक उठी इस देश में एक फैक्ट्री, जिंदा जल गए 52 लोग

by Raju Chaurasia • July 9, 2021
Advertisement
Ad

ढाका। बांग्लादेश में गुरुवार देर शाम एक भयानक हादसा हो गया। राजधानी के बाहरी क्षेत्र में स्थित एक फैक्ट्री में लगी आग में 52 लोग जिंदा जल गए। शुक्रवार को स्थानीय प्रशासन ने बताया कि आगजनी में 50 से अधिक लोग बुरी तरह जल गए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर केमिकल और प्लास्टिक की बोतलों के चलते आग तेजी से भड़की। पूरी फैक्ट्री किसी आग की भट्टी या ज्वालामुखी से धधक रही थी। दूर-दूर तक आग की लपटें देखकर लोग दहशत में आ गए। फायर ब्रिगेड की करीब 20 गाड़ियों को आग बुझाने में पसीना छूट गया।

यह हादसा गुरुवार शाम 5 बजे हाशेम फूड्स लिमिटेड की फैक्ट्री में हुआ। फैक्ट्री से बाहर निकले के लिए सिर्फ एक रास्ता होने से मजदूर अपनी जान नहीं बचा पाए।

नारायणगंज जिला अग्निशमन सेवा के उप निदेशक अब्दुल्ला अल अरेफिन के मुताबिक, आगजनी में कितना नुकसान हुआ, अभी कुछ भी नहीं कहा जा सकता है।

घटना की जानकारी लगते ही मजदूरों के परिजन फैक्ट्री पहुंच गए थे और रोते-बिलखते रहे। उनका आरोप है कि फैक्ट्री में अगर सुरक्षा के उपाय होते, तो हादसा रोका जा सकता था।
फैक्ट्री में आग रोकने जैसे कोई सुरक्षा के इंतजाम नहीं थे। आग इतनी से भड़की कि मजदूरों को भागने का मौका भी नहीं मिला।

आगजनी की घटना का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि शुक्रवार दोपहर तक फैक्ट्री धधकती रही और धुआं निकलता रहा।

नारायणगंज जिला अग्निशमन सेवा के उप निदेशक अब्दुल्ला अल अरेफिन के मुताबिक, आगजनी में कितना नुकसान हुआ, अभी कुछ भी नहीं कहा जा सकता है।

फैक्ट्री में आग रोकने जैसे कोई सुरक्षा के इंतजाम नहीं थे। आग इतनी से भड़की कि मजदूरों को भागने का मौका भी नहीं मिला।

फोटो साभार: अलजजीरा

घटना की जानकारी लगते ही मजदूरों के परिजन फैक्ट्री पहुंच गए थे और रोते-बिलखते रहे। उनका आरोप है कि फैक्ट्री में अगर सुरक्षा के उपाय होते, तो हादसा रोका जा सकता था।

हादसे में जलकर मरे लोगों की लाशे इतनी भयानक हो चुकी थीं, कि उन्हें पहचान पाना मुश्किल हो रहा है।
है।

जिला प्रशासन ने इस घटना की जांच के लिए पांच सदस्यीय जांच दल गठित किया है।

यह हादसा गुरुवार शाम 5 बजे हाशेम फूड्स लिमिटेड की फैक्ट्री में हुआ। फैक्ट्री से बाहर निकले के लिए सिर्फ एक रास्ता होने से मजदूर अपनी जान नहीं बचा पाए।

फोटो साभार: न्यूयार्क पोस्ट,अलजजीरा, ट्वीटर और सोशल मीडिया
फोटो साभार: न्यूयार्क पोस्ट,अलजजीरा, ट्वीटर और सोशल मीडिया

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.