Sat, Jun 6th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

गृह-जलकर जमा न करने पर किया गेस्ट हाउस सील

by Raju Chaurasia • July 20, 2021
Advertisement
Ad

कार्यालय संवाददाता
मथुरा। मथुरा-वृंदावन नगर निगम के आयुक्त अनुयय झा के कड़े तल्ख तेवरों का असर अब दिखाई देने लगा है। नगर निगम की टीम ने गृह कर एवं जलकर का बकाया जमा न करने पर  कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।

कर अधीक्षक उम्मेद सिंह की अगुवाई में टीम ने पुलिस बल को साथ लेकर गृह एवं जलकर की बकाया राशि जमा न करने पर बीएसए कॉलेज रोड स्थित शांति गेस्ट हाउस को सील कर दिया गया । मुख्य कर निर्धारण अधिकारी शिव कुमार गौतम ने बताया कि गेस्ट हाउस पर करीब 1.85 लाख रुपये बकाया चल रहा है। उन्होंने कहा  कि टैक्स जमा न करने वालों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। ज्ञात रहे कि जुलाई माह में वसूली का लक्ष्य दो करोड़ रुपये निर्धारित किया गया है जिसके सापेक्ष अब तक 75 लाख रुपये जमा हो चुके हैं।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.