Sat, Jun 6th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

आगरा में सामूहिक नृशंस हत्याकांड, तीन बच्चों और मां को गला रेत कर मार डाला

by Raju Chaurasia • July 22, 2021
Advertisement
Ad

मुकेश वर्मा
आगरा। कोतवाली क्षेत्र के कूचा साधुराम इलाके में आज सुबह मां और तीन बच्चों की नृशंस हत्या किए जाने की खबर से हर कोई हैरान रह गया। इलाके मेंं सनसनी सी फैल गई। किसी की समझ में नहीं आ रहा है कि बेरहमी से सामूहिक हत्याकांड को क्यों अंजाम दिया गया। घर के अंदर खुली मिली अलमारियों से लूटपाट की आशंका जताई गई। हालांकि पुलिस जांच करने मेंं जुटी हुई है।

पुलिस के मुताबिक कूचा साधुराम इलाके में रेखा राठौर (36) अपने बच्चों क्रमश  टुकटुक (12),  पारस (10) एवं माही (8) के साथ रहती थी। उसके पति सुनील राठौर का दो साल पहले तलाक हो गया था। आज सुबह लोगों ने रेखा राठौर के मकान का दरवाजा खुला देखा, लेकिन कोई बच्चा नहीं दिख रहा था। शंका होने पर घर के अंदर का हाल देखा तो दंग रह गए।

फिर तो आसपास के इलाके मेंं हत्याकांड की खबर बड़ी तेजी के साथ फैल गई। रक्तरंजिश शवों को देखकर प्रारंभिक तौर पर यह कयास लगाए जा रहे हैं कि तेजधार दार हथियार से गला काटकर हत्या को अंजाम को दिया गया है। घटना स्थल पर आईजी एवं एसएसपी समेत पुलिस फोर्स पहुंच गया। एसएसपी मुनिराज ने बताया कि डॉग स्कवाड और फोरेसिंक टीम बुलाकर जांच पड़ताल शुरु कर दी गई है। पति से भी पूछताछ की जा रही है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.