Sat, Jun 6th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

आकाशीय बिजली गिरने से मकान फटा, गिरा

by Raju Chaurasia • July 22, 2021
Advertisement
Ad

संवाददाता
चौमुहां (मथुरा)। ब्लॉक के गांव नौगांव में सुबह आकाशीय बिजली धर्मवीर पुत्र गोपाली के मकान पर कहर बनकर टूटी। धर्मवीर ने बताया कि वह और उसके भाई के परिवार को मिलाकर घर में 12 लोग रहते हैं ।

बुधवार को उनके घर दो रिश्तेदार भी आये हुए थे । सभी लोग  खाना खाकर रात को सो गए। गुरुवार की सुबह करीब पांच बजे आकाशीय बिजली गड़गड़ाने की आवाज हुई । पूरे परिवार की नींद खुल गई । कुछ पल के बाद घर की दीवार हिलने लगी। फर्श बैठने लगा। दीवारों में दरार पड़ती देखकर सभी लोगों को बाहर निकल गए ।

कुछ देर बाद पूरा मकान भरभराकर गिर पड़ा । बिजली की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी घर के पास जमा हो गए । धर्मवीर ने बताया कि घर का सभी जरूरी सामान मकान के मलबे में दबकर बेकार हो गया । बगैर घर के उनका पूरा पूरा परिवार सड़क पर आ गया है ।बेघर हुए धर्मवीर ने जिलाधिकारी से दैवीय आपदा राहत कोष से सहायता दिलाएं जाने की मांग की है ।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.