Sun, Jun 7th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

बड़ा हादसा: सवारियों से भरी गाड़ी पर गिने लगीं चट्टानें, मच गई चीख पुकार, 9 लोगों की मौके पर ही मौत

by Raju Chaurasia • July 25, 2021
Advertisement
Ad

नई दिल्ली। हिमाचल के किन्नौर जिले के सांगला-चितकुल मार्ग पर रविवार को भूस्खलन की घटना में 9 लोगों की मौत हो गई। चार लोग गंभीर रूप से घायल है। घटना सांगला-चितकुल मार्ग पर बटसेरी के पास की है। पीड़ित एक टेंपो से जा रहे थे, तभी उनकी गाड़ी पर पत्थर गिरे। गाड़ी में ड्राइवर सहित 11 लोग सवार थे।

1.30 बजे हुआ हादसा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसा रविवार की दोपहर 1.30 बजे हुआ। सांगला-छितकुल रोड पर बटसेरी के पास चट्टाने गिरीं। सांगला की तरफ से आ रहा टेंपो ट्रैवलर इन चट्टानों की चपेट में आ गया। टेंपो में 11 लोग सवार थे। इसमें 9 की तो मौके पर ही मौत हो गई।

अलग-अलग जगह से थे यात्री

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सभी यात्री अलग-अलग जगह से थे। चट्टानों ने टेंपो के अलावा बाकी गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचाया। लेकिन बाकी सभी यात्री सुरक्षित हैं।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.