Sat, Jun 6th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

भाजपा ने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया, नए पदाधिकारियों का जिला कार्यालय में स्वागत

by Raju Chaurasia • July 29, 2021
Advertisement
Ad

कार्यालय संवाददाता
मथुरा। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में पार्टी द्वारा मनोनीत किए गए नए पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्रीमती मधु शर्मा ने की। कहा कि आज भारत की मातृ शक्ति हर तरह से मजबूती से हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही है। आज सेवा ही संगठन की  भावनाओं को साकार करने का कार्य भाजपा कर रही है। भारत युवाओं का देश है। युवा जोश से लबरेज है । यही युवा आज मोदी जी के नेतृत्व में देश को आगे ले जाने का कार्य कर रहा है।  भाजपा जिला इकाई  आप सभी के मजबूत इरादों से  फिर एक बार  नेतृत्व के 300 प्लस के सपने को साकार करने में अपना सार्थक योगदान देने को तैयार है।

प्रदेश मंत्री श्रीमती अर्चना मिश्रा  ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  व मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के नेतृत्व ने देश को विश्व पटल पर नई पहचान दी है। प्रदेश सरकार द्वारा कई जनविकास की योजनाओं को आगे बढ़ने का काम  किया है। कानून व्यवस्था की दृष्टि से सरकार ने आज संगठित अपराध के खिलाफ प्रभावी कदम उठाए है। महिला शक्ति देश के विकास में बराबर की भागीदार है  समारोह में  संपर्क अभियान के प्रदेश संयोजक डॉ देवेंद्र शर्मा ने कहा कि आज जनपद ने प्रदेश नेतृत्व को अपनी मजबूत कार्यशैली का परिचय दिया है। आज हर कार्यकर्ता की अपेक्षाओं को पूरा करने का काम भाजपा ही कर रही है।

सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश  संयोजक  ठाकुर ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि इस कठिन समय मे भाजपा नेतृत्व  द्वारा लगातार जन सेवा के कार्य किये जा रहे है।

जिला मीडिया प्रभारी सचिन चतुर्वेदी ने  बताया कि भाजपा के जुझारू कर्मठ कार्यकर्ताओं को प्रदेश नेतृत्व ने  प्रदेश व क्षेत्र में स्थान दिया है।  उनमें  देवेंद्र शर्मा प्रदेश संयोजक संपर्क अभियान, ठाकुर ओमप्रकाश सिंह प्रदेश संयोजक सहकारिता, रूपेंद्र चौधरी प्रदेश मंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा,  डॉ. अमर सिंह पौनिया क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा,  श्रीमती नीलम पांडेय क्षेत्रीय मंत्री महिला मोर्चा  को  नया दायित्व प्रदान किया गया है। संचालन जिला महामंत्री देवेश पाठक ने किया।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.