Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

पुलिस की सतर्कता से बच गई तीन जिंदगी

by Raju Chaurasia • August 5, 2021
Advertisement
Ad

ांवाददाता
यूनिक समय, वृन्दावन। कोतवाली क्षेत्र में बुधवार की शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला ने अपने चार वर्षीय पुत्र के साथ यमुना में कूदने की सूचना पीआरबी 112 को दी। सूचना पाते ही पीआरवी 112 की 1916 पर तैनात सिपाही पानी गांव मार्ग स्थित पहुंचे। वह महिला अपने पुत्र के साथ परिवारीजनों से तंग आकर यमुना में कूदने की कोशिश कर रही थी।

पुलिस ने महिला को समझाकर यमुना में कूदने से रोका। बताया जाता है कि वहां कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मथुरा गेट पुलिस चौकी क्षेत्र के गौरा नगर कॉलोनी निवासी गुड्डी पत्नी स्व.लक्ष्मीनारायन भी यमुना में कूदने का प्रयास कर रही थी। पीआरबी 112 की 1916 पर तैनात सिपाहियों ने सतर्कता दिखाते हुए दोनों को समझा-बुझाकर वृंदावन कोतवाली ले आये। वृद्ध महिला ने बताया कि वह अपनी लड़की के घर रहती है। उनका जमाई उन्हें ताने देता है। घर से निकलने की बात कहता है। इसी से त्रस्त आकर वृद्ध महिला यमुना में कूदकर जान देने की कोशिश कर रही थी। पुलिस ने महिला को वृद्धाश्रम भेज दिया।

वहीं दूसरी महिला राजकुमारी पत्नी राहुल निवासी गौरा नगर कॉलोनी का आरोप है कि उसके परिवारीजन उसके साथ अच्छा व्यवहार नहीं करते हैं। इसलिए बहन अपने पुत्र के साथ यमुना में कूदकर अपनी जान दे रही थी।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.