Wed, Jun 17th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

अब सैफ—करीना के छोटे बेटे जहांगीर के नाम पर मचा बवाल, यूजर बोला—अगला बाबर

by Raju Chaurasia • August 10, 2021
Advertisement
Ad

मुंबई। करीना-सैफ ने जब पहले बेटे तैमूर अली खान के नाम का ऐलान किया तो खूब बवाल मचा था। लोगों ने सेलिब्रिटी कपल को भी निशाने पर लिया। हाल ही में खबर आई थी कि करीना-सैफ के दूसरे बेटे का नाम जेह है। लेकिन, अब उनका कुछ और ही नाम सामने आ रहा है।

करीना ने खुद अपने दूसरे बेटे के नाम का खुलासा किया है। वह भी अपनी किताब ‘प्रेग्नेंसी बाइबल’ में. इस किताब से खुलासा हुआ है कि करीना के दूसरे बेटे का नाम मुगल शासक जहांगीर के नाम पर है। ‘करीना कपूर खान्स प्रेग्नेंसी बाइबल’ में करीना ने अपने दूसरे बेटे का नाम जहांगीर बताया है। जिसके बाद अब उनके दूसरे बेटे का नाम भी सुर्खियों में है। सोशल मीडिया पर सैफ-करीना के बेटे के दूसरे नाम की खूब चर्चा चल रही है।

तैमूर की ही तरह जहांगीर का नाम भी लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आया. जिसका पता ट्विटर पर चल रहे ट्रेंड से चलता है। ट्विटर पर अपने दूसरे बेटे के नाम को लेकर सैफ करीना ट्रेंड कर रहे हैंं यूजर, जहांगीर के नाम पर इस तरह भड़क गए हैं कि कुछ ने तो यहां तक कह दिया कि उन्हें अपने अगले बेटे का नाम औरंगजेब या फिर बाबर रखना चाहिए। क्योंकि दोनों ही शासकों की पहचान क्रूर शासकों के तौर पर होती है।

यूजर जहांगीर के नाम पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
ट्रोल्स का कहना है कि जब उनका तीसरा बेटा होगा तो उन्हें उसका नाम औरंगजेब और फिर अगले का बाबर रखना चाहिए. बता दें, जब करीना कपूर खान ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था, तभी से उनके दूसरी संतान के नाम को लेकर चर्चा शुरू हो गई थी। ऐसे में सोशल मीडिया पर सेलिब्रिटी कपल के दूसरे बेटे के नाम को लेकर ट्रोलिंग का सिलसिला शुरू हो गया है. हालांकि, सैफ-करीना को इन सबसे कोई फर्क नहीं पड़ता. लेकिन, समय-समय पर ट्रोल्स को जवाब देना भी नहीं भूलते.

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.