Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

बढ़ती महंगाई की मार, बदलेंगे अब ये सरकार

by Raju Chaurasia • August 10, 2021
Advertisement
Ad

संवाददाता
यूनिक समय, वृंदावन। कांग्रेस नगर इकाई के बैनर तले आयोजित बैठक में विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर मंथन किया। सीएफसी चौराहा से चुंगी चौराहा स्थित गांधी पार्क तक भाजपा गद्दी छोड़ो मार्च निकाला। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर देश की एकता और अखंडता की सभी कांग्रेसियों को शपथ दिलाई गई।

कांग्रेस विधानमंडल दल के पूर्व नेता प्रदीप माथुर ने कहा कि 9 अगस्त को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी ने अंग्रेजो भारत छोड़ो का नारा दिया था। इसी दिन जनता की आवाज को बुलंद करने के लिए कांग्रेस ने नारा दिया है, भाजपा गद्दी छोड़ो।

बढ़ती महंगाई की मार बदलेंगे अब ये सरकार। पूर्व जिला अध्यक्ष सोहन सिंह सिसोदिया ने कहा कि आने वाले चुनाव में ऐसी सरकार को जवाब देने के लिए जनता भी अपना मन बना चुकी है। नगर अध्यक्ष नूतन बिहारी पारीक ने कहा कि अच्छे दिनों का नारा देने वाली भाजपा देश की जनता पर बोझ बन गई है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता बृजेश शर्मा गली वाले एवं कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष पंडित ऋषि शर्मा ने भी विचार व्यक्त किए।इस अवसर पर श्याम लाल शर्मा, स्वामी दामोदर शर्मा, देशराज सिंह, पंडित ऋषि शर्मा, आलोक शर्मा, वीरेंद्र गुप्ता एडवोकेट, वीरेंद्र सिसोदिया, रामबाबू कर्दम, बुद्धा उस्मानी, दीपक पाराशर, पीडी गौतम, वैभव गौतम पाखी एडवोकेट, महेश गौतम,अमर सिंह चौधरी, मोना शुक्ला, अशोक वैद्य, ठा. संग्राम सिंह, सुनील, बॉबी, सुंदरलाल आदि लोग उपस्थित थे। संचालन बृजराज मिश्रा ने किया।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.