Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

अब रविवार को भी खुलेंगे बाजार, व्यापारियों ने फैसले का स्वागत किया, चेहरे खिल गए

by Raju Chaurasia • August 20, 2021
Advertisement
Ad

ब्यूरो प्रमुख
लखनऊ/ मथुरा। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने  कोविड की बेहतर होती स्थिति को देखते हुए रविवार के दिन को साप्ताहिक बंदी को कोरोना कर्फ्यू से मुक्त कर दिया है। अब उत्तर प्रदेश में रविवार से सभी बाजार खुल जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश शासन के अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने शासनादेश जारी किया। कहा कि सोमवार से रविवार तक बाजार सुबह 6  बजे से रात्रि 10 बजे तक खुलेंगे।  लापरवाही बरतने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। कहा कि  रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक कोरोना कर्फ्यू लागू रहेगा। मुख्यमंत्री की इस घोषणा के बाद व्यापारियों के चेहरे खिल गए हैं। व्यापारिक संगठन के नेता रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए रविवार को साप्ताहिक बंदी से मुक्ति की मांग कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने व्यापारियों की  भावना को समझा। फिर अधिकारियों के साथ बैठक कर रविवार को साप्ताहिक बंदी को खत्म करने का ऐलान किया। व्यापारियों ने मुख्यमंत्री की घोषणा का स्वागत किया है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.