Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

 भक्त कर सकेंगे ठाकुर द्वारकाधीश महाराज की आठों झांकी के दर्शन

by Raju Chaurasia • August 22, 2021
Advertisement
Ad

संवाददाता
मथुरा। राजाधिराज ठाकुर द्वारकाधीश महाराज के भक्त अब अपने अराध्य को आठों झांकी के दर्शन कर सकेंगे। गौरतलब है कि कोराना वायरस की वजह से मंदिर के दर्शन में परिवर्तन किया जाता रहा परंतु अब उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किसी भी प्रकार का लॉकडाउन प्रदेश में नहीं है। इसी को दृष्टिगत रखते हुए मंदिर प्रशासन द्वारा मंदिर के गोस्वामी  को निवेदन किया गया कि क्यों ना अब पुरानी व्यवस्था को लागू करते हुए ठाकुर जी के आठों झांकी के दर्शन भक्तों के लिए खोल दिए जाएं। इस पर मंदिर के गोस्वामी जी द्वारा भक्तों के लिए आॅठौ झांकी के दर्शन खोलने की अनुमति प्रदान की गई है।

मंदिर के मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि 23 अगस्त से चार झांकी सुबह मंगला, सिंगार, ग्वाल और राजभोग व चार झांकी शाम को होंगी जिसमें उत्थापन,भोग, संध्या आरती और शयन । इन सभी व्यवस्थाओं के साथ मुख्य द्वार से सभी दर्शनार्थी का प्रवेश रहेगा और निकास के लिए दो गेटों की व्यवस्था की गई है। दर्शनार्थी बगैर मास्क के दर्शन में प्रवेश न करें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। व्यवस्थित रूप से ठाकुर जी के दर्शन कर निकास द्वार से ही निकले।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.