Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

34 साल.. 40 साल… सुशांत के बाद सिद्धार्थ… जमीन से उठा एक और सितारा टूट गया

by • September 2, 2021
Advertisement
Ad

14 जून 2020 एक ऐसी खबर आती है जिसको सुनकर सभी हैरान हो जाते हैं। किसी को यकीन नहीं होता कि सुशांत सिंह राजपूत नहीं रहे। सुशांत सिंह राजपूत के नहीं रहने के गम को अभी लोग भूले भी नहीं थे कि आज एक ऐसी खबर आती है कि सिद्धार्थ शुक्ला नहीं रहे। सिद्धार्थ शुक्ला को दिल का दौरा पड़ा और वो नहीं रहे। इस खबर से न जाने कितने लोगों का दिल टूट गया दिल ही नहीं उम्मीद भी टूट गई।

सुशांत हो या सिद्धार्थ इन दोनों ही एक्टर को देख फिल्म इंडस्ट्री में जाने वाले लोगों को एक उम्मीद सी जगती थी कि हम भी कुछ कर सकते हैं। कम उम्र में ही ये दोनों दुनिया छोड़कर चले गए। टीवी की दुनिया से दोनों ने पहले अपनी पहचान बनाई और उसके बाद बॉलीवुड में कदम रखा। टीवी पर पॉपुलर शो बालिका वधू से सिद्धार्थ ने अपने अभिनय का लोहा मनवाया और उसके बाद बिग बॉस के विनर बने। हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया के जरिए वो बड़े पर्दे पर भी नजर आते हैं।

अभी लोगों की नजर उन पर जमती ही है कि आज वो लोगों की नजरों से हमेशा-हमेशा के लिए ओझल हो जाते हैं। इंडियाज गॉट टैलेंट का शो होस्ट करने जब वो आते हैं तो उसमें भी उन्होंने अपना लोहा मनवाया। बिग बॉस विनर के बाद उनकी फैन फॉलोइंग काफी बढ़ जाती है। लंबी – चौड़ी कद काठी और अपनी फिटनेस को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाले सिद्धार्थ शुक्ला इतनी जल्दी दुनिया को छोड़कर चले जाएंगे किसी को यकीन नहीं हो रहा।

सुशांत सिंह ने अपनी पहचान टीवी के जरिए बनाई थी और धीरे- धीरे बॉलीवुड में भी उनकी धमक सुनाई दे रही थी। बिहार से आने वाले इस एक्टर की धमक अभी सुनाई ही पड़ रही थी कि सुशांत के न रहने की खबर आती है। सुशांत बिहार के एक छोटे शहर से आते थे और उनकी कामयाबी देख ऐसी जगहों से आने वाले लोगों की उम्मीदें बढ़ जाती थी। सिद्धार्थ शुक्ला को भी देख मुंबई आने वाले युवाओं को हिम्मत मिलती थी।

दोनों एक्टर युवा और दोनों के निधन पर हर किसी की जुबां से एक ही एक बात कि मुझे तो यकीन ही नहीं हो रहा। यकीन न होने के पीछे वजह भी कल तक सब देख रहे थे। न कोई बीमारी न कुछ और अचानक दुनिया से चले जाने की खबर दुख तो देगी ही।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.