Sat, Jun 6th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की संदिग्ध हालात में मौत, मौके पर मिला सुसाइड नोट

by Raju Chaurasia • September 20, 2021
Advertisement
Ad

प्रयागराज। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी की संदिग्‍ध हालात में सोमवार को मौत हो गई. जानकारी के अनुसार प्रयागराज में उनकी मौत हुई है। सूत्रों के अनुसार उनका शव रस्सी के एक फंदे से लटकता बाघंबरी मठ में ही उनका शव मिला है। उल्लेखनीय है कि उनकी मौके साथ ही अखाड़ा परिषद के अंदर मतभेद की खबरें एक बार फिर उठ रही हैं। बताया जा रहा है कि महंत नरेंद्र गिरी का कमरा अंदर से बंद मिला था जिसके बाद शक होने पर उसे खोला गया तो अंदर महंत नरेंद्र गिरी का शव मिला। उनके पास से ही एक सुसाइड नोट भी पुलिस को मिला है। जिसमें मानसिक तौर से परेशान होने का जिक्र भी किया गया है. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। बताया जा रहा है कि महंत नरेंद्र गिरी पिछले कुछ दिनों से परेशान चल रहे थे।

हालांकि प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने हत्या की बात से इनकार किया है। सूत्रों के अनुसार महंत नरेंद्र गिरी ने आत्महत्या की है। हालांकि अभी पुलिस ने इस बात की पुष्टि नहीं की है कि उनकी मौत का कारण आत्महत्या है या कुछ और. खबर के बाद पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया है और किसी को भी बारंबरी मठ में घुसने की इजाजत नहीं दी जा रही है. फारेंसिक टीम मौके पर जांच कर रही है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.