Tue, Jun 9th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व को लेकर उत्साह,प्रभात फेरी और संगत का फूलों की वर्षा से स्वागत

by Raju Chaurasia • November 16, 2021
Advertisement
Ad

संवाददाता
मथुरा।  सिखों के प्रथम गुरु गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व पर  गुुरुद्वारा श्री हर गोविन्द साहिब राधानगर से  सुबह प्रभात फेरियां निकाली गई। मार्ग में संगत भक्तों द्वारा कीर्तन कर निहाल किया गया। प्रतिदिन दो घरों  में जाकर कीर्तन हुआ । इसी क्रम में कृष्णानगर स्थित शिव अरोरा एवं प्रधान रघुवीर सिंह ओबराय के घर संगत पहुंची।

यहां प्रभात फेरी एवं संगत का फूलों की वर्षा कर स्वागत किया। आतिशबाजी की गई। गुरुनानक देव जी के गुण गाए और सभी के लिए अरदास की गई। 19 नवम्बर को गुरुपर्व मनाया जाएगा, जिसकी तैयारियां चल रही हैं। 21 नवम्बर को राधानगर पार्क में दीवान सजाए जाएंगे। बाहर से आए कीर्तन जत्थे कीर्तन कर सभी को निहाल करेंगे। ज्ञानी महेन्द्र सिंह,जितेन्द्र सिंह पप्पू सरदार,कुलभूषण, रघुवीर सिंह ओबराय,मलिक अरोरा, गोपाल,रीना अरोरा, सिमरन,गुरमीत चावला, वानी, अमन, अनमोल,अंश, ज्योति, गोलू इश्मीत चावला .चंदर बांगा पंकज अजमानी आदि मौजूद थे।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.