Tue, Sep 1st, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

बारिश अलर्ट: कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, समुद्र में डूबी 14—15 वोट, कई मछुआरे लापता

by Raju Chaurasia • December 2, 2021

बारिश अलर्ट: कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, समुद्र में डूबी 14—15 वोट, कई मछुआरे लापता

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

नई दिल्ली। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले कुछ दिनों में देश के कई राज्यों में हल्की या भारी बारिश हो सकती है। पहाड़ों पर बर्फबारी से निचले राज्यों में ठंड का बढ़ेगी। इधर, चक्रवात जोवाड़ के कारण भी कुछ राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। इस बीच खराब मौसम और तेज हवाओं चलते गुजरात के गिर सोमनाथ में 14-15 नाव समुद्र में डूब गईं।

बताया जा रहा है कि इस हादसे में 8-10 मछुआरे लापता हैं। यहां 1 दिसंबर की रात से ही बारिश हो रही है और तेज हवाएं चल रही हैं। चक्रवाती तूफान के मद्देनजर रेलवे ने 3 और 4 दिसंबर के लिए 95 ट्रेनें रद्द की हैं।

मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश में आजकल में छिटपुट वर्षा होने की संभावना जताई है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान में गरज के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है। अंडमान निकोबार द्वीप समूह में आजकल में भारी बारिश हो सकती है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी हो सकती है। IMD ने कहा कि कि जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में 3 दिसंबर तक हल्की बारिश और बर्फबारी संभावित है। इससे ठंड बढ़ेगी। देश के कई राज्यों में कोहरा पड़ने लगा है। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान सहित मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं कोहरा देखा गया।

मौसम विभाग के अनुसार 3 दिसंबर और 4 दिसंबर को उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश में, 3 दिसंबर से 5 दिसंबर तक तटीय ओडिशा, 4 दिसंबर से 5 दिसंबर के बीच गंगीय पश्चिम बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 4 दिसंबर को तटीय ओडिशा में भारी बारिश की चेतावनी है।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.