Mon, Jun 8th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

नए वैरिएंट को लेकर अलर्ट: कनार्टक के सीएम ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, नेपाल ने की हांगकांग सहित 9 देशों की फ्लाइट बैन

by Raju Chaurasia • December 3, 2021
Advertisement
Ad

नई दिल्ली। दुनियाभर में तहलका मचाने वाले नए वैरिएंट ओमीक्रोन ने एक नई चिंता को जन्म दिया है। इसको लेकर केंद्र और राज्य सरकारें हाईअलर्ट मोड पर आ गई है। कर्नाटक में देश के पहले 2 ओमिक्रोन संक्रमित मिलने के बाद हड़कम्प मच गया है।
मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने हाईलेवल मीटिंग बुलाई है। 2 दिसंबर को स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया है कि भारत में दो ओमिक्रोन के केस कर्नाटक में सामने आए हैं। दोनों संक्रमित पुरुष हैं, जिनकी उम्र 66 साल और 46 साल है। कनार्टक में ओमीक्रोन के केस मिलने के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री बोम्मई से बातचीत की थी। इसमें कर्नाटक के हेल्थ वर्कर्स को वैक्सीन का बूस्टर डोज देने का प्रस्ताव रखा गया है। आज दोपहर को बोम्मई एक मीटिंग करने वाले हैं।

तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री सुब्रमण्यम ने बताया- चेन्नई में यूके के एक अन्य यात्री को COVID पॉजिटिव पाया गया। उसे किंग इंस्टीट्यूट ऑफ प्रिवेंटिव मेडिसिन, चेन्नई के एक विशेष वार्ड में भर्ती कराया गया। चेन्नई और बेंगलुरु को जीनोम अनुक्रमण के लिए नमूने भेजे गए हैं।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा-मैंने लैब से पूरा विवरण मांगा है। हम इन लोगों की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग कर रहे हैं। मेरी इस बारे में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से भी बात हुई है। विदेश मंत्रालय ने 2 दिसंबर को राज्यसभा में बताया कि 29 नवंबर तक 99 देशों ने भारत के कोविड -19 टीकाकरण प्रमाण पत्र के आधार पर दोनों डोज़ लगवा चुके भारतीयों को यात्रा करने के लिए मान्यता प्रदान की है।

केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा-केरल सरकार ने ओमिक्रोन को देखते हुए सभी ज़रूरी कदम उठाए हैं। हम हवाई अड्डे पर RT-PCR टेस्ट कर रहे हैं। हाई रिस्क देशों से आने वाले यात्रियों का RT-PCR टेस्ट और 7 दिन का होम क्वारंटीन अनिवार्य है। उसके बाद उन्हें दोबारा RT-PCR टेस्ट कराना होगा।

दादरा-नगर हवेली और दमन दीव में 31 दिसंबर तक नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है। दिल्ली में मेट्रो जैसी सार्वजनिक जगहों पर वैक्सीन की दोनों डोज नहीं लगे होने पर पाबंदी की तैयारी है। फोर्टिस अस्पताल, दिल्ली के डॉ. अशोक सेठ ने कहा-ओमिक्रोन वायरस सबसे पहले साउथ अफ्रीका में पाया गया। इसमें बहुत सारे म्युटेशन्स हैं। जब वायरस अपनी शक्ल बदलता है, तो शायद वो और खतरनाक बन जाए। लोगों को कोविड के सभी नियमों का पालन करना होगा। हमारा देश इससे लड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

इधर, 2 दिसंबर ओमिक्रोन को लेकर नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लोकसभा में मौखिक जवाब देते हुए कहा कि सरकार ने 11 देशों को जोखिम वाले श्रेणी में रखा है। वो हैं- यूनाइटेड किंगडम को मिलाकर यूरोप के सारे देश- दक्षिण अफ्रीका , बोत्सवाना , ब्राज़ील , चीन , मॉरीशस , न्यूज़ीलैंड , ज़िम्बाब्वे , सिंगापुर, हांगकांग और इज़राइल। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार वैक्सीनेशन और टेस्ट के कम आंकड़ों से भविष्य में कोराना के कई अन्य वैरिएंट सामने आ सकते हैं।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.