Sat, Jun 20th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

बर्फीली हवाओं ने मैदानों को जमाया, राजस्थान के फतेहपुर में पारा माइनस 5.2 डिग्री पर

by Raju Chaurasia • December 19, 2021
Advertisement
Ad

नई दिल्ली। पहाड़ों पर बर्फबारी का असर मैदानों पर दिख रहा है। राजधानी दिल्ली के लिए मौसम विभाग ने तीन दिन का यलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्यप्रदेश, पंजाब, हरियाणा, बिहार और झारखंड के तापमान में भी जबरदस्त गिरावट है। राजस्थान के सीकर जिले के फतेहपुर में रविवार को न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से पांच डिग्री सेल्सियस से भी अधिक नीचे पहुंच गया है। इससे जनजीवन अस्त-व्यस्त है।

Severe cold in Rajasthan, minimum temperature in Fatehpur minus 5.2 degrees

फतेहपुर के कृषि अनुसंधान केंद्र के अनुसार वहां न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ जमाव बिंदु से 5.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। यह प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा। चुरू में तापमाप 2.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यहां खेतों में ओस की बूंदें जमी दिखीं। इससे पहले 30 दिसंबर 2014 में फतेहपुर में न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री से 4.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था।

Severe cold in Rajasthan, minimum temperature in Fatehpur minus 5.2 degrees

फतेहपुर में रविवार को तीसरे दिन भी न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे रहा। शनिवार को फतेहपुर में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से 3.8 डिग्री सेल्सियस एवं शुक्रवार को जमाव बिंदु से 1.6 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा था। इससे जनजीवन प्रभावित हुआ और लोगों को इससे काफी परेशानी हुई। वाहनों एवं पेड़ पौधों तथा फसल पर ओस जम गई और खेतों में सिंचाई के पाइपों में पानी जम गया

Severe cold in Rajasthan, minimum temperature in Fatehpur minus 5.2 degrees

मध्यप्रदेश के श्योपुर में पारा 3 डिग्री तक गिर गया। सर्दी बढ़ जाने से लोग ठिठुरने लगे और अलाव जलाकर ठंड से बचने का प्रयास करते नजर आए। इस दौरान पाला पड़ने से फसलों के नुकसान की भी संभावना है। हालांकि, दिन में यहां चमकदार धूप रही, लेकिन शीतलहर के कारण यह धूप भी ठंड पर बेअसर रही। मध्यप्रदेश के मौसम विभाग ने तीन दिनों तक ऐसी ही ठंड की संभावना जताई है।

उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी जारी है। यहां से आ रही बर्फीली हवाओं से तापमान (Temperature) लगातार गिर रहा है। पहाड़ों में बर्फबारी और नॉर्थ वेस्ट इलाकों से आने वाली हवाओं की वजह से लोगों को ठिठुरन और शीतलहर महसूस हो रही है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक दिल्ली में आज (रविवार) सुबह न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश भी ठंड में ठिठुर रहे हैं। मध्यप्रदेश के श्योपुर में पारा 3 डिग्री तक गिर चुका है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.