Mon, Jun 8th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

नूडल्स फैक्ट्री का बॉयलर फटा, पांच मजदूरों की मौत, 10 की हालत गंभीर

by Raju Chaurasia • December 26, 2021
Advertisement
Ad

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर में रविवार सुबह नूडल्स फैक्ट्री का बॉयलर फटने से भीषण धमाका हो गया। हादसे में फैक्ट्री के अंदर काम कर रहे पांच मजदूरों की मौत हो गई। जबकि 10 मजदूर घायल हो गए हैं। धमाके के कारण बगल की चूड़ा और आटा फैक्ट्री भी क्षतिग्रस्त हो गई। उसके अंदर काम कर रहे 2 लोग भी घायल हो गए है। घटना सुबह करीब 10 बजे हुई। अब तक मृतकों और घायलों की पहचान नहीं हो सकी है। घटना के कारणों का भी पता नहीं चल सका है। घटना स्थल पर पुलिस बल मौजूद है।

यह हादसा शहर के बेला थाना के बेला फेज- 2 का है। यहां नूडल्स फैक्टरी का बॉयलर फटने से भीषण धमाका हुआ। धमाका इतना जोरदार था कि इसकी आवाज करीब 5 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। वहीं, नूडल्स फैक्ट्री पूरी तरह ध्वस्त हो गई। फिलहाल मौके पर 5 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची हैं। बेला थाना और मिठनपुरा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है। जानकारी के मुताबिक, हादसा इतना जोरदार था कि शवों की शिनाख्त नहीं हो पा रही है।

हादसे के समय फैक्ट्री के अंदर कितने लोग काम रहे थे, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। राहत और बचाव का कार्य जारी है। इसी बीच ट्रैक्टरों से फैक्ट्री के गेट को बंद कर दिया गया है। आसपास के लोगों ने बताया कि बॉयलर फटने से जोरदार आवाज हुई। इससे खिड़की और दरवाजे तक हिल गए। यहां काम करने वाले कर्मचारियों के परिजन अपनों को ढूंढ रहे हैं। वहीं प्रशासन के अधिकारी लोगों को अंदर जाने से रोक रहे हैं।

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई है। आसपास के लोगों ने बताया कि धमाके की वजह से आसपास की धरती भी हिल गई। हम लोगों को पहले भूकंप आने का अहसास हुआ। कुछ लोग तो अपने-अपने घरों से बाहर निकल गए। हालांकि, बाद में पता चला कि बायलर फटने की वजह से धरती हिली है, जिसके बाद सभी सहम गए हैं।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.