Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Empowered Strength: बिना हाथ—पैर वाले शख्स की ड्राइविंग देख आनंद महिंद्रा रह गए सन्न, कंपनी की तरफ से दिया बड़ा ऑफर

by Raju Chaurasia • December 28, 2021
Advertisement
Ad

ऑटो न्यूज। सोशल मीडिया पर ऑटो सेक्टर के दिग्गज बिजनेसमैन और महिंद्रा एंड महिंद्रा के मालिक आनंद महिंद्रा ने एक बार अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है।
इस वीडियो में एक दिव्यांग जिसके हाथ-पैर नहीं हैं। ये शख्स एक मॉडिफाइड रिक्शा चलाते दिख रहा है। इस वीडियो में दिव्यांग को अपने शरीर से ज्यादा हुनर और क्षमता पर भरोसा है। इस वीडियो को देखकर आनंद महिंद्रा बेहद भी बेहद उत्साहित हुए हैं।

आनंद महिंद्रा वीडियो को देखकर सन्न रह गए हैं, उन्होंने कहा कि ये जेंटलमैन शारीरिक चुनौतियों का सामना तो कर रहे हैं, लेकिन कुदरत ने उन्हें जो दिया है वो उससे ही खुश है और इसके लिए आभारी हैं। आनंद महिंद्रा ने इस शख्स के लिए अपनी कंपनी में नौकरी का ऑफर दिया है। वहीं उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे इस शख्स के संबंध में जानकारी जुटाएं और उन्हें इसे अवगत कराएं।

1 मिनट 7 सेकेंड के वीडियो में बिना हाथ-पैरों का ये दिव्यांग व्यक्ति भीड़भाड़ वाली सड़कों पर अपनी मॉडिफाइड रिक्शा को बड़े ही इत्मिनान और विश्वास के साथ चला रहा है। इसमें वह अपने कंधों से गाड़ी के हैंडल को ऑपरेट करता है। इसने अपने शरीर के मुताबिक गाड़ी को मॉडिफाई किया हुआ है। वीडियो में ये व्यक्ति कहता है वो इस गाड़ी को 5 साल से चला रहा है। उसके घर में पत्नी के अलावा 2 छोटे बच्चे भी हैं। उसके पिता वृद्ध हो चुके हैं। ये दिव्यांग शख्स परिवार के पालन-पोषण करने के लिए इस गाड़ी के जरिए अपना रोजगार चलाता है।

उन्होंने वीडियो को शेयर करते हुए ट्वीट किया, “ये वीडियो आज मेरी टाइमलाइन पर मिला है, यह नहीं पता कि यह कितना पुराना है, या यह कहां का वीडियो है, लेकिन मैं इस सज्जन से चकित हूं, जिसने न केवल अपनी शारीरिक चुनौतियों का सामना किया है, बल्कि उसके पास जो कुछ है उसके लिए आभारी भी है.”

आनंद महिंद्रा ने Mahindra Logistics को टैग करते हुए कहा है कि क्या वे इस शख्स को महिंद्रा के लास्ट माइल डिलीवरी प्रोजेक्ट में बिजनेस एसोसिएट बना सकते हैं? आनंद महिंद्रा के इस ट्वीट पर जवाब देते हुए एक शख्स ने कहा है कि उसने इस शख्स को दक्षिणी दिल्ली क्षेत्र महरौली के आसपास देखा है। लेकिन उसे इसके सही ठिकाने के बारे में नहीं पता है। आनंद महिंद्रा की टीम अब इस शख्स की तलाश करने में जुटी है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.