Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

ऐसी संकीर्ण सोच से नहीं जीत सकती कांग्रेस

by Prahlad • February 5, 2022
Advertisement
Ad

कांग्रेस ने पंजाब में 30 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है, जिसमें गुलाम नबी आजाद और मनीष तिवारी को जगह नहीं दी गई है. ये दोनों जी-23 के सदस्य रहे हैं. हालांकि, जी-23 के कुछ अन्य सदस्य जैसे आनंद शर्मा और भूपिंदर सिंह हुड्डा पंजाब के स्टार प्रचारकों में शामिल हैं.
नई दिल्लीः पंजाब विधान सभा चुनावों के लिए जारी स्टार प्रचारकों की लिस्ट में कांग्रेस ने गुलाम नबी आजाद और राज्य के लोकसभा सांसद मनीष तिवारी को शामिल नहीं किया है। इस पर पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के बेटे और पूर्व सांसद अभिजीत मुखर्जी भड़क गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा है कि ऐसी संकीर्ण सोच से कांग्रेस चुनाव कभी नहीं जीत सकती है। मुखर्जी पिछले साल कांग्रेस छोड़ तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए थे।
मुखर्जी ने ट्विटर पर लिखा, आइएनसी पंजाब के मामलों में स्थिति दुखद है क्योंकि उन लोगों ने एक प्रमुख वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पंजाब के सांसद और पूर्व मंत्री /डंदपेीज्मूंतप जी को पंजाब चुनाव में प्रचार करने के लिए बनी स्टार प्रचारकों की सूची से बाहर कर दिया है.. इस तरह के संकीर्ण सोच वाले कदम कांग्रेस को चुनाव जीतने में कभी मदद नहीं करेंगे!ष्
इस पर फिर अभिजीत मुखर्जी ने लिखा, भाई /मनीष तिवारी जी, हमारे लोग अपने वोट से ही ऐसी द्विदलीय मानसिकता का एकमात्र जवाब दे सकते हैं! चाहे कुछ भी हो जाए, आप हमेशा अदम्य बने रहेंगे! आप हमेशा सबसे बेहतरीन सांसदों में से एक रहे हैं जिन्हें मैंने देखा है और यही मेरे दिवंगत पिता की भी राय रही है।
बता दें कि कांग्रेस ने पंजाब में 30 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है, जिसमें गुलाम नबी आजाद और मनीष तिवारी को जगह नहीं दी गई है. ये दोनों जी-23 के सदस्य रहे हैं. हालांकि, जी-23 के कुछ अन्य सदस्य जैसे आनंद शर्मा और भूपिंदर सिंह हुड्डा पंजाब के स्टार प्रचारकों में शामिल हैं. प्रचारकों की लिस्ट में राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट भी शामिल हैं, जिन्होंने पहले कांग्रेस के खिलाफ बगावत की थी।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.